Advertisment

Bengal Murder Case: शुभेंदु अधिकारी के करीबी चंद्रनाथ रथ की गोली मारकर हत्या, मध्यमग्राम में चलीं 4 गोलियां

बंगाल के मध्यमग्राम में बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी के करीबी चंद्रनाथ रथ की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप तेज।


 Bengal Murder Case राचीःकोलकाता के मध्यमग्राम इलाके से बुधवार देर रात बड़ी राजनीतिक हिंसा की खबर सामने आई है। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के बाद बदले राजनीतिक माहौल के बीच बीजेपी नेता Suvendu Adhikari के करीबी सहयोगी और निजी सहायक चंद्रनाथ रथ की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद पूरे राज्य की राजनीति में हलचल मच गई है। बताया जा रहा है कि चंद्रनाथ रथ पर अज्ञात हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार उन पर करीब चार राउंड गोलियां चलाई गईं। गंभीर रूप से घायल अवस्था में उन्हें नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Bengal Murder Case: मध्यमग्राम में गाड़ी रोककर की गई फायरिंग

सूत्रों के मुताबिक घटना उत्तर 24 परगना जिले के मध्यमग्राम इलाके में हुई। बताया जा रहा है कि चंद्रनाथ रथ किसी काम से जा रहे थे, तभी उनकी गाड़ी को रोककर हमला किया गया। हमलावरों ने बेहद करीब से गोलियां चलाईं। छाती और पेट समेत शरीर के कई हिस्सों में गोली लगने की बात सामने आ रही है। घटना के तुरंत बाद इलाके में भारी तनाव फैल गया। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। हालांकि अभी तक प्रशासन या कोलकाता पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

Bengal Murder Case: बीजेपी ने टीएमसी कार्यकर्ताओं पर लगाए आरोप

बीजेपी सूत्रों का दावा है कि इस हमले के पीछे तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का हाथ हो सकता है। हालांकि अभी तक इस आरोप की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

चंद्रनाथ रथ पिछले 10 से 12 वर्षों से शुभेंदु अधिकारी के साथ जुड़े हुए थे। विधानसभा चुनाव के दौरान भी वे लगातार सक्रिय भूमिका में दिखाई दिए थे। भवानीपुर स्थित बीजेपी कार्यालय के संचालन और चुनावी प्रबंधन में उनकी अहम भूमिका मानी जाती थी।

Bengal Murder Case: बंगाल में फिर गरमाई राजनीतिक हिंसा की बहस

इस घटना के बाद पश्चिम बंगाल में राजनीतिक हिंसा को लेकर बहस फिर तेज हो गई है। राज्य की राजनीति लंबे समय से हिंसक घटनाओं को लेकर चर्चा में रही है। चुनावी दौर में कई बार राजनीतिक दल एक-दूसरे पर हमलों और कार्यकर्ताओं की हत्या के आरोप लगाते रहे हैं।

विशेष बात यह है कि हालिया चुनाव नतीजों के बाद बीजेपी लगातार कानून व्यवस्था मजबूत करने की बात कह रही थी। ऐसे समय में शुभेंदु अधिकारी के करीबी सहयोगी की हत्या ने राजनीतिक माहौल को और तनावपूर्ण बना दिया है।

सूत्रों के अनुसार शुभेंदु अधिकारी अस्पताल पहुंच चुके हैं और पूरे मामले की जानकारी ले रहे हैं। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज और चश्मदीदों से पूछताछ कर रही है ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके।

 

 

Bihar AI MoU: ConveGenius.AI के साथ समझौता, 100 से अधिक रोजगार...

Bihar AI MoU: बिहार में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के क्षेत्र में तकनीकी क्षमता, नवाचार और रोजगार के नए अवसरों को बढ़ावा देने की...

Bihar Higher Education: बिहार में उच्च शिक्षा में बड़े सुधार, 211...

Bihar Higher Education, पटना: बिहार में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे सुधारों और नई पहलों को राष्ट्रीय स्तर पर प्रस्तुत किया...

Bihar SDG Conclave 2026: बिहार SDG कॉन्क्लेव-2026 का समापन, जिला योजना...

Bihar SDG Conclave 2026: बिहार में सतत और समावेशी विकास को गति देने के उद्देश्य से आयोजित दो दिवसीय बिहार SDG कॉन्क्लेव-2026 का शुक्रवार...