रांची. बड़ी खबर रांची से आ रही है। जेएसएससी के अध्यक्ष नीरज सिन्हा ने इस्तीफा दे दिया है।
Highlights
बता दें कि हाल ही में जेएसएससी सीजीएल पेपर लीक मामले के बाद अभ्यर्थियों ने जमकर बवाल मचाया था।
हालांकि इस्तीफे में उन्होंने व्यक्तिगत कारण बताया है।
झारखंड के मुख्य सचिव को दिये अपने त्याग पत्र में नीरज सिन्हा ने बताया है कि, ‘व्यक्तिगत कारणों से मैं आज दिनांक- 21.02.2024 के अपराह्न में अध्यक्ष, झारखण्ड कर्मचारी चयन आयोग के पद से त्याग-पत्र समर्पित करता हूं, और पदभार का स्वतः परित्याग करता हूं।’