खेल जगत में Bihar बना रहा अपनी पहचान, JDU ने कहा ‘तेजस्वी को लौटा देना चाहिए…’

पटना: इस वर्ष खेलो इंडिया यूथ गेम्स का आयोजन बिहार में किया जा रहा है। यूथ गेम्स का आयोजन बिहार के 5 जिलों पटना, गया, राजगीर, बेगुसराय और भागलपुर में किया जा रहा है। खेलो इंडिया यूथ गेम्स को लेकर राजधानी पटना में स्थित जदयू कार्यालय में एमएलसी एवं जदयू के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने प्रेस वार्ता की। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए नीरज कुमार ने कहा कि बिहार ने खेल के क्षेत्र में काफी प्रगति की है। Bihar Bihar Bihar Bihar Bihar 

2018 में बिहार को सिर्फ एक कांस्य पदक मिल सका था और उस वक्त बिहार का स्थान राष्ट्रीय स्तर पर 28वां था जबकि इस वर्ष के यूथ गेम्स में अब तक बिहार ने 7 स्वर्ण, 11 रजत और 18 कांस्य पदक जीत कर देश भर में 15वें स्थान पर है। एमएलसी नित्ज कुमार ने इस उपलब्धि को बिहार के खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत का परिणाम बताते हुए कहा कि अब बिहार खेल जगत में भी अपनी पहचान बना रहा है और यह बदलाव काफी तेजी से हो रहा है।

यह भी पढ़ें – मोक्ष की धरती Gaya में पहली बार खेलों का समर, देश भर के खिलाड़ियों से गुलजार हुआ शहर…

इस दौरान उन्होंने बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर भी निशाना साधा और कहा कि 2003 में जब राबड़ी देवी मुख्यमंत्री थी जब तेजस्वी यादव को कृतित्व पुरस्कार दिया गया था। उन्होंने कहा कि तेजस्वी को यह पुरस्कार फर्जीवाड़ा कर दिया गया था जिसे तेजस्वी को लौटा देना चाहिए। नीरज कुमार ने तेजस्वी पर हमला बोलते हुए कहा कि अगर तेजस्वी यादव ने इस पर स्पष्टीकरण नहीं दिया तो वह इस पुरस्कार से जुडी पूरी जानकारी सार्वजनिक करेंगे और अंतरराष्ट्रीय संग्रहालय में शिलापट्ट लगा कर इसका सच सामने लाया जायेगा।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-   CM की Zero Tolerance का असर, नप गए ग्रामीण कार्य विभाग के दो अभियंता…

पटना से महीप राज की रिपोर्ट

Patna: गंगा में उतरे थे गर्मी से राहत पाने, लेकिन 3...

Patna: राजधानी पटना के दानापुर इलाके में गंगा नदी में नहाने गए पांच बच्चे गहरे पानी में चले गए। इस घटना में तीन बच्चों...

JDU National Council Meeting: नीतीश कुमार फिर संभालेंगे JDU की कमान,...

JDU National Council Meeting: जनता दल (यूनाइटेड) JD(U) की राष्ट्रीय परिषद की बैठक खत्म हो गई है। बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व, संगठनात्मक...

Bihar Revenue Department: बिहार में राजस्व कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, प्रमोशन के...

Bihar Revenue Department: बिहार में रेवेन्यू कर्मचारियों के अधिकारी बनने का लंबा इंतज़ार अब खत्म होने वाला है। पहले चरण में, रेवेन्यू और भूमि...