महमूद गजनवी की तरह देश को लूट रही है भाजपा- भाई वीरेन्द्र

Rohtas-राजद विधायक और मुख्य प्रवक्ता भाई वीरेन्द्र ने भाजपा पर करारा हमला बोलते हुए भाजपा नेताओं को गोडसे का वंशज बताया है. भाई वीरेन्द्र ने कहा है कि जिस प्रकार महमूद गजनवी ने देश को लूटा था, उसी प्रकार भाजपा के द्वारा हिन्दुस्तान की संपदा को लूटा जा रहा है, चारों तरह लूट और सिर्फ लूट ही मची है.

मुख्य प्रवक्ता भाई वीरेन्द्र ने भाजपा नेताओं को बताया गोडसे का वंशज

उन्होंने कहा कि यह वही लोग हैं जो पहले अंग्रेजों की मुखबिरी कर

स्वतंत्रता सेनानियों को फांसी के फंदे तक पहुंचाया करते थें.

आज पूरा देश महंगाई, बेरोजगारी एवं किसानों की दुर्दशा से त्रस्त है.

जबकि सरकार में आने से पहले भाजपा ने हर वर्ष 2 करोड़ रोजगार

एवं किसानों की उपज का दोगुना दाम देने का वादा किया गया था.

लेकिन आज दिन प्रतिदिन महंगाई,

बेरोजगारी एवं किसानों की हालत बिगड़ती जा रही है

और इधर भाजपा के द्वारा पूरी निर्दयता के साथ देश की संपत्तियों को भी बेचा जा रहा है.

राजद नेता भाई वीरेंद्र ने मोकामा विधानसभा सीट पर नीलम देवी की जीत पर

सभी मतदाताओं का आभार भी व्यक्त किया.

उन्होंने कहा कि जनता अब परिवर्तन चाहती है,

जिसका आगाज हो चुकी है. जल्द ही भाजपा का सफाया होना तय है.

किसी भी हालत में मजदूरों को उजड़ने नहीं देंगे-अरूप चटर्जी

Patna Sweet Shop Raid: पटना में मिल्क केक और पेड़े पर...

Patna Sweet Shop Raid: त्योहारों के मौसम में लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए बिहार के खाद्य संरक्षा विभाग...

ONGC Bokaro Health Camp: कोडरमा के गांधी उच्च विद्यालय में ONGC...

ONGC Bokaro Health Camp: सामुदायिक स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ओएनजीसी (ONGC) बोकारो की एचएसई, चिकित्सा और सीएसआर टीम ने 12...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार में 125 यूनिट मुफ्त बिजली...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल में देश और...