पटना : भाजपा कार्यालय में आज एक दिवसीय कैंप का उद्घाटन भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने किया। इस अवसर पर केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय, नेता प्रतिपक्ष विजय कुार सिन्हा, रामकृपाल यादव, मंगल पांडे, सांसद रविशंकर प्रसाद और कई अन्य नेता और पदाधिकारी मौजूद थे।इस अवसर पर चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक डॉक्टर मृणाल झा ने बुके और अंगवस्त्र देकर इन नेताओ का सम्मानित किया।
भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक बी मृणाल झा ने बताया कि इसमें सभी विभाग के डॉक्टर्स जैसे फिजिशियन, सर्जन, गाइनो और आर्थो के डॉक्टरों द्वारा लगभग 500 से ज्यादा लोगों का मुफ्त चिकित्सीय सलाह एवं दवाइयों का वितरण भी किया गया। ऐसा आयोजन बिहार भाजपा के सभी 45 संगठनिक जिलों में भी किया गया। चिकित्सा प्रकोष्ठ सभी जिलों में आयुष्मान भारत योजना में मिलनेवाली पांच लाख तक मुफ्त योजना वाले कार्ड को बनवाने और अधिक से अधिक लोगों को इसका लाभ मिल सके इसका भी लगातार प्रयास कर रही है।
कुमार गौतम की रिपोर्ट

















