Commercial Advertisment

जय भीम, जय भीम के नारे से रहें दूर-भाजपा विधायक अमर बाउरी

Dhanbad– चंदनकियारी विधान सभा क्षेत्र से भाजपा विधायक और अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अमर बाउरी ने जय भीम- जय भीम का नारा लगाने वाले राजनीतिक पार्टियों

और दलित कार्यकर्ताओं को फटकार लगायी है.

जय भीम का नारा लगाने वाले राजनीतिक पार्टियों को निशाने पर लेते हुए अमर बाउरी ने कहा है कि

यह नारा हमारी सामाजिक समरसता के खिलाफ और अव्यावहारिक है.

अमर बाउरी ने कहा कि इस नारे से यह परिलक्षित होता है कि एक वर्ग शासक है, जबकि दूसरा शोषित.

लेकिन सच्चाई यह है कि हमारे समाज में छुआछूत की भावना मुस्लिम शासकों के द्वारा फैलायी गयी,

मुस्लिम शासकों ने हम पर राज किया और हमारे साथ छुआछूत.

उनके द्वारा अपनी नाली- गली साफ करवाने के लिए दलित जातियों का उपयोग किया गया.

जिन लोगों के द्वारा दलितों पर अत्याचार किया गया वही लोग अब हमारा हितैषी बनने का ढोंग कर रहे हैं.

संत रैदास पर बनाया गया था धर्म परिवर्तन का दवाब- अमर बाउरी

अमर बाउरी ने दावा कि संत रैदास पर धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाया गया ताकि भारतीय समाज से सामाजिक समरसता को खत्म किया जा सके.

यहां बता दें कि भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के 3 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के पहले दिन मीडिया को संबोधित कर रहे थें.

उन्होंने देश विभाजन के वक्त पाकिस्तान जाकर विधि मंत्री बनने वाले योगेंद्र मंडल का उदाहरण देते हुए

जय भीम एवं जय मीम के नारे के पीछे की खौफनाक सच्चाई है.

WhatsApp New Features: अब ग्रुप में नहीं खोएंगे जरूरी मैसेज, बिना...

WhatsApp ने ग्रुप चैट को आसान बनाने के लिए नए फीचर्स जोड़े हैं। अब जरूरी मैसेज अनिश्चित समय तक पिन कर सकेंगे। नए सदस्यों...

Jharkhand SIR 2026: 4 नवंबर को सभी बूथों पर BLO-BLA की...

झारखंड में SIR प्रक्रिया के तहत 4 नवंबर को सभी मतदान केंद्रों पर BLO और BLA-2 की बैठक होगी। 1 से 12 नवंबर तक...

November 2026 Festivals Calendar: नवंबर में धनतेरस, दिवाली से छठ और...

नवंबर 2026 में धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन पूजा, भाई दूज, छठ महापर्व, देव दीपावली और गुरु नानक जयंती समेत कई प्रमुख त्योहार मनाये जाएंगे। जानें...