JSSC Paper Leak झामुमो-कांग्रेस-राजद सरकार की मिलीभगत से हुई-अमर बाउरी का बड़ा आरोप…

Ranchi : JSSC Paper Leak मामले में लगातार नए खुलासे हो रहे हैं। कल सीबीआई ने मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए कई झारखंड होमगार्ड, असम राईफल्स के जवानों को भी हिरासत में लिया है। इसको लेकर विपक्ष लगातार सरकार को घेरने का काम कर रही है। चंदनकियारी के पूर्व विधायक अमर कुमार बाउरी ने भी राज्य सरकार पर बड़ा हमला बोला है।

ये भी पढ़ें- Bokaro : राम कथा कार्यक्रम का आयोजन, श्रद्धा और आस्था का महापर्व…

झामुमो-कांग्रेस-राजद सरकार की मिली भगत से हुई पेपर लीक-अमर बाउरी

उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि आप जो न्यूज जनता को बता रहे हैं वह हजम नहीं हो रहा है। JSSC Paper Leak का मामला बेहद ही संवेदनशील है। झामुमो-कांग्रेस-राजद सरकार की मिली भगत बड़े स्तर पर है जिस पर पर्दा डाला जा रहा है। पेपर लीक का मामला का गिरोह की सिंडिकेट छात्रों को रटा के कराते हैं। सारे पेपर 100 प्रतिशत लीक है यह दावा हम पहले भी करते थे और अभी भी कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें- हजारीबाग हिंसा: सीपी सिंह ने शिल्पी नेहा तिर्की के बयान पर किया पलटवार, राष्ट्रपति शासन की साजिश बताने वालों को कहा ‘मूर्ख मंत्री’ 

JSSC Paper Leak : मामले में कई बड़े-बड़े सफेदपोश लोग शामिल

इस पेपर लीक की घटना में राज्य के कई बड़े-बड़े सफेदपोश लोग शामिल हैं। यही कारण है कि राज्य सरकार मामले को दबाने के लिए और लीपापोती करने के लिए अपने सारे हथकंडे लगा रही है। राज्य सरकार मामले को ठंडे बस्ते में डालना चाहती है। यह एक बड़ा नेक्सस है जिसका पर्दाफाश होना जरूरी है ताकि कोई भी गिरोह छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ ना कर सके! इस युवा विरोधी सरकार को ना इतिहास माफ करेगा, ना भविष्य।

ये भी पढ़ें- मनरेगा भुगतान में देरी पर कल्पना सोरेन ने उठाए सवाल, सरकार ने केंद्र को ठहराया जिम्मेदार 

इस पेपर लीक सिंडिकेट की वजह से राज्य के छात्र हताश हैं, निराश है। वे अपना भरोसा खोते जा रहे हैं। राज्य के छात्रों का भविष्य अंधकार में नहीं जाने देंगे। इसलिए हम मांग करते हैं कि सीएम पेपर लीक मामले में सीबीआई जांच की अनुशंसा करें और ऐसे लोगों को जेल की सलाखों के पीछे भेजने का काम करें।

कुंदन कुमार की रिपोर्ट–

 

 

Saran Flood Relief 2026: सारण में बाढ़ से मचा संकट, राहत-बचाव...

Saran Flood Relief 2026: सारण जिले में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्रों में राहत, बचाव और स्वास्थ्य सेवाओं...

Jamunia High Wall Illegal Coal Mining: अवैध कोयला कारोबार पर CISF...

Jamunia High Wall Illegal Coal Mining: बीसीसीएल के ब्लॉक दो क्षेत्र में अवैध कोयला खनन और इससे जुड़ी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए...

National Teacher Award 2026: धनबाद की शिक्षिका मुनमुन भट्टाचार्य को राष्ट्रीय...

National Teacher Award 2026: शिक्षक दिवस के अवसर पर धनबाद की शिक्षिका मुनमुन भट्टाचार्य को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू...