Advertisment

पुलिस पति ने पत्नी की कर दी पिटाई, थाने में की शिकायत

गया : जिले के बेलागंज थाना क्षेत्र के शाकिर बिगहा निवासी फूला देवी और बच्चों को उसके पुलिस पति वकील कुमार ने पिटाई कर दी। पीड़िता फूला देवी ने बताया कि पति वकील कुमार पुलिस विभाग में तैनात है और औरंगाबाद में पोस्टेड है उसने दूसरी शादी कर ली है। इसकी भनक मिलने पर अपने सभी बच्चों के साथ बेलागंज से गया पहुंचकर सिकरिया मोड़ बस स्टैंड से बस पड़कर औरंगाबाद पुलिस अधीक्षक से शिकायत करने जा रही थी। तभी वकील कुमार और उसके साथ आई एक मुस्लिम महिला ने बस स्टैंड पर बस से उतरकर पिटाई करने लगा और साथ ही साथ बच्चों को भी झाड़ी में ले जाकर पीटने लगा।

पीड़िता पत्नी ने बताया कि आसपास के लोगों ने किसी तरह उसे उसकी जान बचाई तब जाकर रामपुर थाने में पहुंची। पीड़िता फूला देवी ने बताया कि पति दूसरी शादी कर लिया है और उसके साथ मारपीट कर उसे एवं बच्चों से पीछा छुड़ाना चाह रहा है। पीड़िता पति के खिलाफ लिखित आवेदन थाना अध्यक्ष को दिया है। इस हालत में उसे अपने बच्चों के भरण पोषण की चिंता सता रही है। थाने में मौजूद डीएसपी ने उन्हें न्याय दिलाने की भरोसा दिलाया है।

यह भी पढ़े : केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी ने कहा- राहुल गांधी की गठबंधन की सरकार बनी तो पाकिस्तान में चला जाएगा जम्मू-कश्मीर

यह भी देखें :

आशीष कुमार की रिपोर्ट

Sahdevkhap News: गया में कुएं में जहरीली गैस से चार लोगों...

गया के डोभी थाना क्षेत्र में कुएं में जहरीली गैस की चपेट में आने से चार ग्रामीणों की मौत हो गई। दो शव निकाले...

JPSC Scam: पूर्व चेयरमैन एल खियांग्ते ने डेटा कॉपी करने की...

 14वें JPSC फर्जीवाड़ा मामले में पूर्व अध्यक्ष एल खियांग्ते पर छापेमारी के बाद डेटा कॉपी करने का आरोप है। CID ने कंप्यूटर और पेन...

Chamoli Tunnel Accident: झारखंड के मजदूर भी फंसे, चमोली में टनल...

 उत्तराखंड के चमोली में विष्णुगाड पीपलकोटी जलविद्युत परियोजना की टनल में हादसे के बाद झारखंड के कई मजदूर फंसे। सीएम हेमंत सोरेन ने धामी...