BPSC का बड़ा एक्शन, 11 अभ्यर्थियों को 3 से 5 साल के लिए किया प्रतिबंधित

पटना : बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) 70वीं पीटी परीक्षा परिणाम कल यानी 23 जनवरी को घोषित कर दिया है। जिसको लेकर आज बीपीएससी की तरफ से प्रेसवार्ता किया गया। बीपीएससी के परीक्षा नियंत्रक राजेश कुमार सिंह ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि 70वीं पीटी में कुल 21,581 परीक्षार्थी पास हुए हैं। अनारक्षित 9017, ईडब्लूयूएस 2149, अनुसूचित जाति 3295 और पिछड़ा वर्ग 2793 अभ्यर्थी का चयन हुआ है।

आयोग ने कहा कि जनरल कैटिगरी में पिछले वर्ष के आसपास कटऑफ रहा। बाकी श्रेणी में कटऑफ पिछले वर्ष कम गया है। 1400 ऐसे अभ्यर्थी हैं जिनको जीरो से भी कम अंक प्राप्त हुए हैं। मीडिया ने आयोग से पूछा कि 1.70 लाख लोगों ने गलत आंसर दिया है। बता दें कि सिर्फ एक कैंडिडेट 120 नंबर से ऊपर अंक प्राप्त कर पाए है। जिसको लेकर चर्चा थी आसान सवाल पूछे गए है उसके बाद भी इतने लोग जवाब नहीं दे पाए। वहीं आयोग ने भ्रामक न्यूज फैलाने वाले अभ्यर्थियों पर बड़ी कार्रवाई की है। बीपीएससी ने 11 अभ्यर्थियों को चिन्हिंत किया है जिसे तीन वर्ष से पांच वर्ष तक प्रतिबंधित किया जाता है।

यह भी पढ़े : भारी Protest और कोर्ट में परिवाद के बीच बीपीएससी ने जारी किया परिणाम, इतने अभ्यर्थी हुए सफल

यह भी देखें :

महीप राज की रिपोर्ट

 

Paddy Procurement Bihar: धान खरीद से पहले बिहार सरकार का बड़ा...

Paddy Procurement Bihar: सहकारिता मंत्री श्री राम कृपाल यादव ने 5 अक्टूबर 2026 को दरभंगा एवं सारण प्रमंडलों की विभागीय योजनाओं की समीक्षा की।...

Bihar District Hospital Services: बिहार के जिला अस्पतालों में बदलेगी व्यवस्था,...

Bihar District Hospital Services: बिहार के जिला अस्पतालों में मरीजों को सुलभ, त्वरित और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने...

Bihar National Highway Projects: बिहार की NH परियोजनाओं की हाईलेवल समीक्षा,...

Bihar National Highway Projects: बिहार में राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट यानी DPR की प्रगति को लेकर पथ निर्माण विभाग ने उच्चस्तरीय...