चाईबासा : उल्टी आने का बहाना बनाकर फरार हुआ अपराधी , 4 पुलिस वाले सस्पेंड

चाईबासा : पश्चिम सिंहभूम पुलिस गिरफ्त से एक अपराधी फरार हो गया। इस ममाले को लेकर पश्चिम सिंहभूम एसपी ने चार पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है। छोटानागरा थाना के पुलिस अवर निरीक्षक पवन कुमार यादव, सहायक अवर निरीक्षक विनोद कुमार सिंह, हवलदार बुधन यादव, आरक्षी प्रमोद मिंज को सस्पेंड कर दिया गया है। इस दौरान सभी सस्पेंड पुलिसकर्मियों को चाईबासा पुलिस केंद्र मुख्यालय बुला लिया गया है। जबतक इस मामले की जांच चलती है निलंबित पुलिसकर्मियों को चाईबासा पुलिस केंद्र में ही रहना होगा। जानकारी के मुताबिक आरोपी रेंगो मांझी और माजुरा मांझी को पुलिस गिरफ्तार कर चाईबासा न्यायलय में पेश करने ले जा रही थी। इसी दौरान रास्ते में रेंगो मांझी ने उल्टी का बहाना बनाया और पुलिस को गाड़ी रोकने को कहा। पुलिस जैसे ही गाड़ी रोकी। रेंगो मांझी हथकड़ी से हाथ निकालकर जंगल की ओर भाग गया। पुलिस ने काफी प्रयास किया उसे पकड़ने की मगर वह पकड़ में नहीं आया। लापरवाही, कर्तव्यहीनता के आरोप में चार पुलिसकर्मियों को जिला एसपी ने सस्पेंड कर दिया है। पुलिस की गिरफ्त से फरार रेंगो मांझी पर छोटानागरा थाना क्षेत्र में एक महिला को तीर मारकर घायल करने का आरोप है। बहरहाल पुलिस अब रेंगो मांझी की तलाश में छापामारी कर रही है।

गोलगप्पे वाले को गोली मारकर अपराधी फरार, रिम्स रेफर

Highlights

Saffrn

Trending News

बच्चों को पीने के पानी के लिए पार करना पड़ता है...

मोतिहारी : मोतिहारी जिले के पताही प्रखंड क्षेत्र के नोनफरवा स्थित राजकीय उत्क्रमित एवं उच्च विद्यालय में भीषण गर्मी के बीच पेयजल संकट ने...

पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 4 लुटेरा गैंग गिरफ्तार

सिवान : सिवान पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लूट की योजना बना रहे चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है। बसंतपुर थाना पुलिस, जिला...

WhatsApp New Feature: बिना चैट खोले दिखेगा Online Status, Storage Management...

WhatsApp जल्द नया Contacts Hub फीचर ला सकता है। यूजर्स बिना चैट खोले ऑनलाइन स्टेटस देख सकेंगे, साथ ही स्टोरेज मैनेजमेंट भी होगा आसान। WhatsApp...

Jharkhand Sand Crisis: 444 में सिर्फ 13 बालू घाटों की लीज...

 झारखंड में बालू घाटों की टेंडर प्रक्रिया में देरी से अवैध बालू कारोबार बढ़ा। 444 घाटों में सिर्फ 13 की लीज फाइनल, कई जिलों...

Jamshedpur Heatwave: बॉक्सिंग प्रैक्टिस के दौरान 16 वर्षीय खिलाड़ी की मौत,...

जमशेदपुर में भीषण गर्मी के बीच बॉक्सिंग प्रैक्टिस कर रहे 16 वर्षीय खिलाड़ी की मौत। डॉक्टरों ने Heatwave और हार्ट अटैक की आशंका जतायी। Jamshedpur...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img