Gaya में तिलक समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग, एक युवक की गई जान

गया: गया के कोंच थाना क्षेत्र के तुतुरखी गांव में एक तिलक समारोह के दौरान युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान कोंच के पाली गांव निवासी 27 वर्षीय अंजनी कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि अंजनी घर का इकलौता चिराग था। घटना के बाद शव को मगध मेडिकल कॉलेज भेजा गया। फिलहाल पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू नहीं हुई है।

घटना मंगलवार रात करीब 1 बजे की है। तिलक समारोह में डांस प्रोग्राम चल रहा था। इसी दौरान मंच पर मौजूद अंजनी कुमार को एक व्यक्ति ने पिस्टल से गोली मार दी। गोली सीधे अंजनी की कनपटी में लगी, जिससे वह मौके पर ही ढेर हो गया। घटना के बाद समारोह में अफरातफरी मच गई।

वीडियो में कैद हुई हत्या

इस सनसनीखेज वारदात का एक वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में अंजनी कुमार मंच पर डांस कर रही लड़कियों के साथ खड़ा नजर आ रहा है। मंच के सामने बैठे हथियारधारी लोगों में से एक व्यक्ति ने पिस्टल निकाली और अंजनी को निशाना बनाकर गोली चला दी। गोली लगते ही अंजनी मंच पर गिर गया।

पुरानी रंजिश का आरोप

मृतक के मामा नरेश सिंह और चाचा रामाशीष शर्मा और ममेरा भाई अखिलेश कुमार का कहना है कि हत्या पुरानी रंजिश का नतीजा है। उनका आरोप है कि यह घटना बीते पैक्स चुनाव की दुश्मनी के चलते हुई। परिवार ने तुतुरखी निवासी महेश शर्मा और अंगराही के मुखिया पिंटू शर्मा पर हत्या का आरोप लगाया है। हालांकि इस मामले में अब तक कोई तहरीर नही दी गई है।

पुलिस का बयान

एसडीपीओ एसके चंचल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। यह हत्या आपसी रंजिश का मामला लग रहा है। संदिग्धों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल, पीड़ित परिवार की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-    Pragati Yatra में सीएम की घोषणाओं को कैबिनेट में मिली मंजूरी, कुल 136….

गया से आशीष कुमार की रिपोर्ट

Gaya Gaya Gaya Gaya

Gaya

Trending News

Social Media

157,000FansLike
27,200FollowersFollow
628FollowersFollow
679,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img