Breaking : राज्य सरकार और एसबीआई के बीच हुआ ऐतिहासिक एमओयू, कर्मचारियों को लिए सुरक्षा कवच साबित होगी-सीएम हेमंत…

Breaking

Ranchi : झारखंड सरकार और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के बीच राज्यकर्मियों के लिए विशेष सैलरी पैकेज को लेकर एक महत्वपूर्ण समझौता (MoU) हुआ। यह कार्यक्रम झारखंड मंत्रालय स्थित एनेक्सी बिल्डिंग में आयोजित किया गया, जहां मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर, मुख्य सचिव अलका तिवारी तथा एसबीआई के वरिष्ठ अधिकारी केबी बंगा राजू समेत अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

ये भी पढे़ं- Ranchi : फांसी के सहारे फंदे से युवक का झूलता शव मिलने से मची सनसनी… 

Breaking : कार्यक्रम में शामिल होने जाते सीएम हेमंत
Breaking : कार्यक्रम में शामिल होने जाते सीएम हेमंत

ये भी पढे़ं- Breaking : राज्यपाल संतोष गंगवार से बीजेपी के एक शिष्टमंडल ने की मुलाकात, मंत्री हफीजूल हसन को बर्खास्त… 

राज्यकर्मियों के लिए एक महत्वपूर्ण सौगात-सीएम

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि यह एमओयू राज्यकर्मियों के लिए एक महत्वपूर्ण सौगात है। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति अपने और अपने परिवार की सुरक्षा को लेकर चिंतित रहता है, खासकर आपदा के समय। ऐसे में यह पहल राज्यकर्मियों को वित्तीय संबल प्रदान करेगी। मुख्यमंत्री ने एसबीआई का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सहयोग राज्य के कर्मचारियों और उनके परिवारों के लिए एक सुरक्षा कवच साबित होगा।

ये भी पढे़ं- Koderma : घर से विवाहिता का फंदे से झूलता हुआ शव बरामद, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका… 

Breaking : कार्यक्रम में शामिल कर्मचारी
Breaking : कार्यक्रम में शामिल कर्मचारी

उन्होंने भरोसा जताया कि इस पहल से राज्यकर्मियों में सुरक्षा की भावना मजबूत होगी और वे अपने कर्तव्यों का निर्वहन और अधिक ईमानदारी व निष्ठा से करेंगे। इस सैलरी पैकेज में कर्मचारियों को अतिरिक्त लाभ, बीमा कवर और विशेष बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

ये भी पढे़ं- Jamshedpur Crime : फेसबुक पर बनी दोस्त ने लगा दिया लाखों का चूना, मामला दर्ज… 

एसबीआई के अधिकारी केबी बंगा राजू ने भरोसा दिलाया कि बैंक राज्यकर्मियों के हित में लगातार काम करता रहेगा और इस साझेदारी को और भी मजबूत बनाएगा। यह समझौता राज्य सरकार और एसबीआई के बीच विश्वास और सहयोग की एक नई मिसाल पेश करता है।

नीरज आर्या की रिपोर्ट–

Saffrn

Trending News

परीक्षा देने जा रहे मां-बेटे की सड़क हादसे में हुई दर्दनाक...

बेगूसराय : बेगूसराय जिले के मंझौल थाना क्षेत्र के शिवरी पुल के समीप सड़क हादसे में एक मां और बेटे की जान चली गई।...

वाणासुर मत्स्य बीज प्रक्षेत्र में बनेगा समेकित एक्वा पार्क, DM ने...

भोजपुर : भोजपुर जिले के जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया द्वारा वाणासुर मत्स्य बीज प्रक्षेत्र, कारीसाथ, प्रखंड उदवंतनगर का स्थल निरीक्षण किया गया। इस प्रक्षेत्र पर...

दहेज के दानवों ने उजाड़ दी रूपा की दुनिया! प्रेम विवाह...

जहानाबाद : जहानाबाद में दहेज की बलि चढ़ी एक और बेटी। मार्च महीने में प्रेम विवाह करने वाली 22 वर्षीय रूपा देवी अब कफन...

पटना में बड़ा हादसा, गांधी घाट पर नहाने गए 6 युवक...

पटना : बिहार की राजधानी पटना में मंगलवार सुबह गंगा स्नान के दौरान बड़ा हादसा हो गया। गांधी घाट पर नहाने के दौरान छह...

सतर्कता और पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 10 बेजुबान मवेशियों को तस्करों...

दानापुर : राजधानी पटना के शाहपुर थाना क्षेत्र में पशु तस्करी का एक बड़ा मामला सामने आया है। जहां स्थानीय लोगों की सतर्कता और...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img