CM नीतीश ने जारी किया Video संदेश, बोले- अब ‘बिहारी’ कहलाना अपमान नहीं, सम्मान की बात है

पटना : बिहार विधानसभा चुनाव के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया एक्स पर एक वीडियो संदेश जारी कर राज्यवासियों से संवाद किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि वर्ष 2005 से लगातार बिहार की सेवा करने का अवसर जनता ने उन्हें दिया है और इस दौरान राज्य में विकास व सामाजिक सौहार्द को प्राथमिकता दी गई है। सीएम नीतीश ने कहा कि जब हमने शासन संभाला था, तब ‘बिहारी’ कहलाना एक अपमान माना जाता था। हमने ईमानदारी और पूरी मेहनत से काम किया। आज ‘बिहारी’ कहलाना गर्व की बात है।

Goal 7 22Scope News

सरकार ने हर वर्ग के लिए समान रूप से काम किया है – नीतीश कुमार

सीएम नीतीश कुमार ने आगे कहा कि सरकार ने हर वर्ग के लिए समान रूप से काम किया है। चाहे हिंदू हों या मुस्लिम, सवर्ण, पिछड़े, अति-पिछड़े, दलित या महादलित सबके विकास के लिए काम हुआ है। मैंने अपने परिवार के लिए कुछ नहीं किया, केवल जनता की सेवा की है। सीएम नीतीश ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) को बिहार के विकास की कुंजी बताया।

यह भी देखें :

NDA की सरकार होने से विकास की रफ्तार और तेज हुई – CM

उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य दोनों जगह एनडीए की सरकार होने से विकास की रफ्तार और तेज हुई है। बिहार में अब विकास के साथ-साथ कानून-व्यवस्था भी मजबूत हुई है। नीतीश कुमार का यह वीडियो संदेश सोशल मीडिया पर जारी किया गया है।

यह भी पढ़े : पीएम मोदी कल पटना में करेंगे रोड शो, स्वागत की तैयारियां जोरों पर

Bokaro में बड़ी वारदात से पहले पुलिस का एक्शन, 4 अवैध...

Bokaro News: बोकारो पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार करके एक बड़े अपराध को होने से रोक दिया है। उनके पास से चार अवैध...

मुख्य सचिव ने किया प्राथमिक चीनी मिल सहकारी समितियों की सदस्यता...

पटना : बिहार सरकार के मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत द्वारा आज सकरी (मधुबनी) एवं रैयाम (दरभंगा) में सहकारी चीनी मिलों के स्तर पर गठित...

Social Media पर अवैध हथियार के साथ Video वायरल करना युवक...

मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर में सोशल मीडिया पर अवैध हथियार के साथ वीडियो वायरल कर दहशत फैलाना एक युवक को महंगा पड़ गया। पुलिस ने...