15 करोड़ से अधिक ठगी मामले में CMD ने कोर्ट में किया आत्मसमर्पण

मुंगेर : मुंगेर में निवेश के नाम पर 15 करोड़ रुपए से अधिक की ठगी करने वाले जॉलीवुड म्यूजिक इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड के कथित सीएमडी मुख्य आरोपी जितेंद्र कुमार राजीव ने पुलिस के बढ़ते दबिश के चलते मुंगेर व्यवहार न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। वहीं पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस जल्दी आरोपी को रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी। बताया जाता है कि जितेंद्र कुमार 18 नवंबर से फरार चल रहे थे। उस पर जमालपुर थाने में मामले दर्ज हैं। आरोपी ने जमालपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत दौलतपुर इलाके में 700 से अधिक लोगों को डिजिटल जॉब का झांसा देकर 15 करोड़ रुपए से अधिक की ठगी कर फरार हो गया था। पुलिस के अनुसार ठगी की घटना से जुड़े लोगों ने आरोपी के आत्म समर्पण पर राहत की सांस ली है।

डिजिटल जॉब का झांसा देकर करता था ठगी

बताया गया की कंपनी ने निवेशक को आकर्षित करने के लिए दो स्लैब बनाए थे। जिसमें पहले स्लैब में एक लाख 32 हजार 500 का रुपया निवेश करने पर हर महीने 1700 वीडियो देखने के बदले 7500 देने का वादा किया था। वहीं दूसरा स्लैब में दो लाख 56 हजार 500 का निवेश करने पर 4800 वीडियो देखने के बदले हर महीने 15 हजार देने का वादा किया गया। इसके अलावा निवेश की राशि को दुगना करने का भी झांसा दिया गया था।

18 नवंबर को कार्यालय में ताला लगाकर हुआ था फरार

जानकारी के मुताबिक, जॉलीवुड प्राइवेट इंडस्ट्रीज लिमिटेड कंपनी के नाम पर जमालपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत दौलतपुर भी मार्ट के पास के एस कॉम्प्लेक्स में एक कार्यालय खोल रखा था। जहां वह निवेशकों को कंपनी के द्वारा निवेश करने के बारे में जानकारी लोगों को दिया करता था। 18 अक्टूबर को रात के ही कंपनी के कथित सीएमडी जितेंद्र कुमार राजीव कार्यालय का ताला लगाकर फरार हो गया था। 19 नवंबर को जब निवेश कार्यालय पहुंचे तो ताला बंद था और मोबाइल भी स्विच ऑफ बता रहा था। तब इसकी जानकारी दर्जनों की संख्या में निवेश करने वाले लोगों ने स्थानीय जमालपुर थाना पुलिस को दी। निवेदक की सूचना पर पुलिस ने आवेदन पर कार्रवाई करते हुए एक कंप्यूटर ऑपरेटर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

यह भी देखें :

वहीं कंपनी के मुख्य कमांडर की गिरफ्तारी को लेकर निवेशकों के द्वारा लगातार पुलिस अधीक्षक, जिलाधिकारी, पुलिस उपमहानिरीक्षक सहित कई वरीय पदाधिकारी को आवेदन देकर गिरफ्तारी की मांग करने लगे। पुलिस के बढ़ते दबाव को देखते हुए कंपनी के कथित सीएमडी जितेंद्र कुमार राजीव ने बुधवार की देर शाम व्यवहार न्यायालय सीजेएम कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया। आत्मसमर्पण की भनक पुलिस को भी नहीं लगी। वहीं गुरुवार की सुबह निवेशकों के द्वारा पुलिस को इसकी जानकारी दी गई।

पूछताछ के लिए सीएमडी को पुलिस लगी रिमांड पर

पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद ने बताया कि कंपनी के सीएमडी जितेंद्र कुमार राजीव के आप समर्पण के बाद पुलिस न्यायालय से रिमांड की अनुमति लेकर उससे पूछताछ करेगी। ठगी के मामले में और कौन-कौन से शामिल हैं। और लोगों का पैसा कहां गया इन पहलुओं पर गंभीरता से जांच की जाएगी। पुलिस की अपील है कि निवेशक कौन है। बताया कि डिजिटल जॉब के नाम पर उन्हें झांसा दिया गया था। इस घटना ने जिले में बड़े स्तर पर ठगी के मामले की ओर ध्यान खींचा है। वहीं सीएमडी के आत्मसमर्पण के बाद निवेशकों ने राहत की सांस ली है।

यह भी पढ़े : जॉलीवुड म्यूजिक इंडट्रीज पर पुलिस सख्त, ऑफिस को सील करते हुए 4 पहिया वाहन को किया जब्त

कुमार मिथुन की रिपोर्ट

Commercial Advertisment
Rural Development Department, Patna

Patna Chhath Puja Preparation: छठ से पहले पटना नगर निगम अलर्ट,...

Patna Chhath Puja Preparation: दीपावली और छठ पूजा को लेकर राजधानी पटना में नगर निगम ने तैयारियां तेज कर दी हैं। त्योहारों के दौरान शहर...

Bihar Gad Management Policy: बिहार कैबिनेट के फैसले से गाद प्रबंधन...

Bihar Gad Management Policy, पटना: बिहार में गंगा समेत अन्य नदियों में जमा हो रही गाद की समस्या से निपटने के लिए राज्य सरकार...

Bihar E-Cabinet System: बिहार में अब डिजिटल होगी मंत्रिमंडल की कार्यप्रणाली,...

Bihar E-Cabinet System, पटना: बिहार में सरकारी कामकाज को आधुनिक और तकनीक आधारित बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने एक अहम पहल की...