राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पीएम मोदी के उपवास पर कांग्रेस नेता ने उठाया सवाल

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता वीरप्पा मोइली ने अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के दौरान पीएम मोदी के उपवास पर सवाल उठाया है। उन्होंने कहा है कि मुझे संदेह है कि पीएम मोदी ने उपवास किया है या नहीं। उन्होंने कहा कि एक डॉक्टर ने मुझे बताया है कि कोई भी व्यक्ति इतने दिनों तक बिना खाए-पीए जीवित नहीं रह सकता है। अगर वे जीवित हैं, तो यह चमत्कार है।

साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि यदि उन्होंने बिना व्रत किए गर्भगृह में प्रवेश किया है तो वह स्थान अपवित्र हो जाता है और उस स्थान से शक्ति उत्पन्न नहीं हो पाती है। दरअसल, पीए मोदी ने रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर 11 दिनों का अनुष्ठान किया था। ऐसा दावा है कि इस दौरान पीएम मोदी ने सिर्फ नारियल पानी का ही सेवन किया था।

बता दें कि अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद आज ही कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने अपना पहला बयान दिया है। उन्होंने गुवाहाटी में मीडिया से बात करते हुए कहा था कि देश में कोई राम लहर नहीं है। साथ ही प्राण प्रतिष्ठा को पीएम मोदी का कार्यक्रम बताया था।

Bihar News: मर्चा चूड़ा के कारोबार से किशन कुमार ने बनाई...

Key Highlightsपश्चिम चंपारण के किशन कुमार शिव शक्ति चूड़ा उद्योग के माध्यम से मर्चा चूड़ा का कारोबार कर रहे हैं। वर्ष 2023 में...

Ranchi Traffic Challan : दुर्गा पूजा में 12 दिन में 38...

रांची में दुर्गा पूजा के दौरान 12 दिनों में 38,290 वाहनों के चालान काटे गए। ट्रैफिक पुलिस ने 3.18 करोड़ रुपये से अधिक का...

JPSC Scam: एल खियांग्ते समेत 12 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट, JSSC...

झारखंड JPSC परीक्षा घोटाले में CID ने एल खियांग्ते और श्वेता कुमारी गुप्ता समेत 12 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की। JSSC पेपर लीक...