बेगूसराय: बेगूसराय के बरौनी प्रखंड स्थित सिमरिया-01 पंचायत के राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर स्मारक उ मा वि सिमरिया में दीक्षांत समारोह सह मतदाता जागरूकता अभियान कार्यक्रम एवं प्रवेशोत्सव का आयोजन जिला शिक्षा पदाधिकारी के आदेशानुसार विद्यालय में आयोजित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व ग्राम प्रधान कृष्ण कुमार शर्मा ने किया वहीं मंच संचालन प्रवीण प्रियदर्शी ने किया।
यह भी पढ़ें- K K PATHAK का फरमान, ईद में भी नहीं होगी शिक्षकों की छुट्टी, सीएम को लिखा पत्र
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बिहार माध्यमिक संघ के संयुक्त सचिव सुरेश कुमार राय, भरद्वाज विद्यापीठ बेगूसराय के शिवप्रकाश भारद्वाज, संत जोसेफ स्कूल बेगूसराय के निदेशक अभिषेक कुमार एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी बरौनी अनुरंजन कुमार एवं समस्त शिक्षकगण ने सर्वप्रथम राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर के तैल चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुरुआत किया। अतिथियों को दिनकर विकास समिति के कोषाध्यक्ष रामनाथ सिंह, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि डॉक्टर गोपाल कुमार एवं पूर्व जिला परिषद प्रतिनिधि सह भाजपा नेता शंभू प्रसाद सिंह ने अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया।
यह भी पढ़ें- राजद के पूर्व विधायक ने ज्वाइन किया JDU, कहा ‘सीएम के काम से प्रभावित हूं’
दीक्षांत समारोह में दसवीं प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण आलोक कुमार, मयंक कुमार तथा साक्षी कुमारी, बारहवीं विज्ञान कक्षा में प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण रमन कुमार, अमन कुमार एवं पुजा कुमारी, बारहवीं कला में प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण दीप्ति सुमन, नीतु कुमारी, तथा सुंदरम कुमार वहीं नौवीं में प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण श्रेया कुमारी,पायल कुमारी, नैन्सी कुमारी को एवं कब्बड्डी खेल में राष्ट्रीय स्तर पर चयनित छात्रा पुष्पांजली कुमारी, राज्य स्तरीय रिया कुमारी, सुप्रिया कुमारी को अंगवस्त्र, मेडल एवं ज्ञान विज्ञान की पुस्तक देकर सम्मानित किया गया।
यह भी पढ़ें- TEJASHWI ने फिर से सीएम नीतीश पर साधा निशाना, कहा ‘ऐसे दिन आ गए कि अब पैर छूना पड़ रहा है’
कार्यक्रम में शामिल अतिथियों का स्वागत विद्यालय प्रधान कुलदीप यादव ने स्वागत भाषण से तथा छात्रों ने स्वागत गीत दिनकर रचित कलम आज उनकी जय बोल से किया गया। अंत में मंच संचालक प्रवीण प्रियदर्शी ने धन्यवाद ज्ञापित किया। विद्यालय के छात्रों ने मतदाता जागरूकता अभियान को नुक्कड़ नाटक के माध्यम से प्रचार प्रसार किया। इधर छात्राओं ने रानी लक्ष्मीबाई की जीवनी को लघु नाटक द्वारा प्रदर्शित कर कार्यक्रम में चार चांद लगाए। मौके पर कृष्ण मुरारी, प्रदीप कुमार गुलशन कुमार, अमन कुमार, पप्पू कुमार सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे।
https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos
BEGUSARAI
BEGUSARAIBEGUSARAIBEGUSARAI
Highlights



















