अपराधियों ने एक व्यक्ति की गोली मारकर की हत्या, 2 लोग घायल

सासाराम : सासाराम जिले के शिवसागर थाना क्षेत्र के चंद्रमा गांव में शनिवार को एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। साथ ही दो अन्य लोगों को गोली मारकर घायल कर दिया गया था। बाद में ग्रामीणों ने मौके से दो लोगों को पकड़ लिया और दोनों अपराधियों की काफी देर तक पिटाई की। वहीं मौके पर तुरंत पुलिस पहुंच गई और दोनों अपराधियों को ग्रामीणों के चुंगल से बचाकर अस्पताल पहुंचाया। ग्रामीणों की पिटाई से घायल अंकित सिंह करगहर के चिलबिली का रहने वाला है। जबकि कृष्णा सिंह करगहर के रुपैठा का रहने वाला है।

Goal 7 22Scope News

झाड़-फूंक का काम करने वाले कमलेश की हत्या की नीयत से यह लोग चंद्रमा गांव पहुंचे थे

बताया जाता है कि इसके साथ एक अन्य युवक भी था, जो फरार हो गया। जानकारी मिली है कि झाड़-फूंक का काम करने वाले कमलेश यादव की हत्या की नीयत से यह लोग चंद्रमा गांव पहुंचे थे। बताया जाता है कि करगहर की रहने वाली एक महिला कमलेश यादव नामक एक झाड़ फूंक करने वाले व्यक्ति के संपर्क में थी तथा पिछले कुछ दिनों से वह गायब हो गई थी। जिसके बाद इन लोगों को कमलेश यादव पर शक था। इसी को लेकर करगहर से यह लोग महिला की खोजबीन करते हुए चंदवा पहुंचे थे। वहीं विवाद हो गया और उसी में फायरिंग हुई। जिसमें पहले तो ओझा गुनी झाड़ फूंक करने वाले कमलेश यादव को गोली मारी गई। लेकिन इसी दौरान बीच-बचाव करने पहुंचे जोखन साह को भी गोली मार दी गई। फायरिंग में अनिल महतो नामक एक व्यक्ति को भी हल्की सी गोली लगने से खरोच आई है।

यह भी देखें :

बाइक सवार 3 अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया – SP रौशन कुमार

आपको बता दें कि बाइक सवार तीन अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया। वारदात के बाद भाग रहे इन लोगों को ग्रामीणों ने खदेड़ कर पकड़ लिया और अंकित एवं कृष्णा की जमकर पिटाई कर दी। दोनों अपराधियों की जान चली जाती, लेकिन पुलिस ने दोनों को बचाया और अस्पताल में भर्ती कराया है। दोनों की स्थिति नाजुक बताई जा रही है। रोहतास के एसपी रौशन कुमार ने पूरे घटना की जानकारी दी है।

Rohtas SP 1 22Scope News

यह भी पढ़े : पसही गांव के पास अपराधियों ने बाइक सवार युवक को मारी गोली…

सलाउद्दीन की रिपोर्ट

यह खबर शेयर करें
FacebookXTelegram

CSR के तहत BFCL ने बुजुर्गों को दिया खास अनुभव, अयोध्या...

रामगढ़: बिहार फाउंड्री एंड कास्टिंग्स लिमिटेड (BFCL) ने अपनी कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) पहल के तहत डिवाइन ओंकार ओल्ड एज होम, पालू के बुजुर्गों के...

धनबाद में धनंजय कुमार पुटूस के 49वें जनता दरबार में उठा...

धनबाद: वार्ड संख्या-01 में आयोजित धनंजय कुमार पुटूस के 49वें जनता दरबार में इस बार नई सराय-गिद्दी मार्ग पर स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था नहीं...

रोहतास के भलुनी भवानी मंदिर में लाखों की चोरी, देवी के...

रोहतास: बिहार के रोहतास जिले के दिनारा स्थित प्रसिद्ध भलुनी भवानी देवी स्थान में चोरों ने मंदिर को निशाना बनाते हुए बड़ी चोरी की...