Dense Fog Alert: उत्तर भारत की बर्फबारी का असर झारखंड में, 8 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, बढ़ेगी ठंड

Ranchi: झारखंड में ठंड और कोहरे (Dense Fog Alert) का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। उत्तर भारत में हो रही बर्फबारी और सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण राज्य में ठंडी हवाओं का असर साफ दिखाई दे रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, आने वाले दो दिनों में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की जा सकती है।

8 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, घने कोहरे की चेतावनी:

मौसम विभाग ने मंगलवार को राज्य के पलामू, गढ़वा, चतरा, लातेहार, लोहरदगा, रामगढ़, हजारीबाग और कोडरमा में घना कोहरा छाए रहने और शीतलहरी चलने की संभावना जताई है। इसे देखते हुए इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है और लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

रांची सहित 12 जिलों में येलो अलर्ट:

राजधानी रांची समेत गुमला, सिमडेगा, खूंटी, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, पूर्वी सिंहभूम, बोकारो, धनबाद, गिरिडीह, देवघर और जामताड़ा में मध्यम दर्जे के कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन इलाकों में सुबह और रात के समय दृश्यता कम रहने की आशंका है।

कोहरे से घट रही विजिबिलिटी:

कोहरे के कारण राज्य के कई हिस्सों में विजिबिलिटी बेहद कम हो गई है। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक:

  • रांची: 600 मीटर
  • जमशेदपुर: 300 मीटर
  • मेदिनीनगर: 400 मीटर
  • देवघर: मात्र 200 मीटर

कम दृश्यता के कारण सड़क और रेल यातायात प्रभावित होने की आशंका बनी हुई है।

कोहरे से हुए हादसों में चार की मौत:

जमशेदपुर और सरायकेला क्षेत्र में कोहरे के कारण हुए अलग-अलग हादसों में चार लोगों की जान चली गई।

  • कुर्ला–शालीमार एक्सप्रेस की चपेट में आने से ट्रैक मेंटेनर मंगल केरकेट्टा (58) की मौत।
  • सरायकेला-चाईबासा सड़क पर कार और ट्रक की टक्कर में गुंजन यादव (33) और मुख्तार अंसारी (40) की मौत।
  • जमशेदपुर के एमजीएम थाना क्षेत्र में पैदल जा रहे भुजू गोराई (44) की वाहन की चपेट में आने से जान चली गई।

तापमान में गिरावट का सिलसिला जारी:

सोमवार को रांची को छोड़कर राज्य के अधिकांश जिलों में न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई।

  • रांची: 9.2 डिग्री सेल्सियस
  • कांके: 5.2 डिग्री सेल्सियस
  • मेदिनीनगर: 6.5 डिग्री सेल्सियस
  • जमशेदपुर: 11 डिग्री सेल्सियस
  • बोकारो और चाईबासा: 9.2 डिग्री सेल्सियस

 

 

 

यह खबर शेयर करें
FacebookXTelegram

Railway Project: चांडिल-मुरी रेल लाइन के दोहरीकरण को मंजूरी, 897 करोड़...

रेलवे बोर्ड ने चांडिल-मुरी के बीच 59.49 किमी रेल लाइन के दोहरीकरण को मंजूरी दी है। 897.56 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इससे रांची से...

Darbhanga Airport का नाम होगा महाकवि विद्यापति के नाम पर? PM...

दरभंगा: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दरभंगा एयरपोर्ट का नाम महाकवि विद्यापति के नाम पर रखने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आग्रह...

RIMS Land Scam: वैभवमणि त्रिपाठी के रांची आवास पर फिर ACB...

रिम्स जमीन घोटाले में झारखंड एसीबी ने तत्कालीन जिला अवर निबंधक वैभवमणि त्रिपाठी के चेशायर होम रोड स्थित आवास पर फिर छापेमारी की।...