Advertisment

Deoghar : करंट लगने से युवक की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने कर दिया…

Deoghar : देवघर जिले के सारवां थाना क्षेत्र अंतर्गत डहुवा में बन रहे निर्माणाधीन पुल के गड्ढे में करंट लगने से 18 वर्षीय युवक गौतम यादव की दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा जरमुंडी विधानसभा क्षेत्र के नोखिला गांव का है, जहां मृतक युवक सोच कर पानी लेने के उद्देश्य से गड्ढे में उतरा था। गड्ढे में फैले बिजली अर्थिंग के करंट की चपेट में आकर उसकी मौके पर ही जान चली गई।

ये भी पढ़ें- Jharkhand Politics : GSB गायब, घोटाला हाजिर: लोहरदगा की सड़क ने खोली हेमंत सरकार की पोल!-बाबूलाल का बड़ा हमला… 

Deoghar : खबर फैलते ही गांव में मचा कोहराम

घटना की खबर फैलते ही गांव में कोहराम मच गया। मृतक के परिजनों और स्थानीय ग्रामीणों ने शव को सारवां-सारठ-देवघर मुख्य मार्ग (एनएच-114) पर रखकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क को लगभग तीन घंटे चालीस मिनट तक जाम रखा, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।

Bengaluru Stampede मामले में पहली गिरफ्तारी, विराट कोहली का ये खास करीबी एयरपोर्ट से गिरफ्तार… 

ग्रामीणों का आरोप है कि पुल निर्माण में भारी लापरवाही बरती जा रही है। बिजली अर्थिंग की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण यह हादसा हुआ, जो पूरी तरह प्रशासनिक और ठेकेदार की लापरवाही का नतीजा है।

ये भी पढ़ें- Palamu Crime : दो दर्जन हत्याओं का कुख्यात अपराधी पांकी से गिरफ्तार… 

Deoghar : मौके पर पहुंची तीन थानों की पुलिस

जाम की सूचना पर सारवां, सारठ और कुंडा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। काफी समझाने-बुझाने और आश्वासन देने के बाद ग्रामीणों ने जाम हटाया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए देवघर सदर अस्पताल भेज दिया।

ये भी पढ़ें- Latehar Accident : मौत की रफ्तार: बस-टैंकर की जोरदार भिड़ंत, दोनों चालक सहित कई गंभीर… 

इस दर्दनाक घटना से पूरे क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों ने दोषियों पर सख्त कार्रवाई और पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की है।

ये भी जरुर पढ़ें-

Ranchi Breaking : जमीन के सौदे में मौत की डील! मालिक की पत्थर से कुचलकर हत्या, चार गिरफ्तार… 

Ranchi Breaking : रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़े गए एक्जीक्यूटिव इंजिनियर, एसीबी की बड़ी कार्रवाई… 

Breaking : स्वास्थ्य व्यवस्था का पहले हो ‘डायग्नोसिस’, फिर इलाज-बीजेपी का हेमंत सरकार पर सीधा हमला… 

JAC 12th Arts Result 2025 : पैसों की तंगी, पिता बीमार फिर भी कमाल कर गई प्रेरणा, बनी दूसरी स्टेट टॉपर… 

Dhanbad : मछली मारते समय फटा डाइनामाइट, हाथ के उड़े परखच्चे, कलाई हाथ से अलग… 

Breaking : सिरम टोली फ्लाईओवर का नाम होगा ‘कार्तिक उरांव फ्लाईओवर’: सीएम हेमंत सोरेन का ऐलान… 

Dhanbad Crime : चोरी करते रंगेहाथ धराई महिला, मौके पर पहुंच गई पुलिस फिर… 

Bengaluru Stampede : RCB विक्ट्री परेड में भगदड़ से 11 की मौत, हाईकोर्ट ने लिया स्वतः संज्ञान, दोपहर 2:30 बजे सुनवाई… 

 

Bankipur By Election 2026: एनडीए उम्मीदवार के समर्थन में उतरे मंत्री...

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए मंत्री श्रवण कुमार ने एनडीए उम्मीदवार नीरज कुमार सिन्हा के पक्ष में चुनाव प्रचार किया। जनसभा को संबोधित कर...

School Enrollment Campaign: बिहार के 171 प्रखंडों में शिक्षा से जुड़ीं...

बिहार के 19 जिलों के 171 प्रखंडों में पंचायत प्रतिनिधियों, जीविका दीदियों और सीथ्री के प्रयास से स्कूल छोड़ चुकी बालिकाएं फिर शिक्षा की...

Waste Management Success: मधुबनी के सुखेत पंचायत का मॉडल बना मिसाल,...

मधुबनी के सुखेत पंचायत ने गोबर और जैविक कचरे से वर्मी कंपोस्ट बनाकर स्वच्छता, रोजगार और आय का नया मॉडल विकसित किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र...