Dhanbad Breaking : JMM ‘जस्ट मनी मशीन’ बन कर रह गयी है, यहां जिहाद कल्याण कार्यक्रम चल रहा है-अनुराग ठाकुर का हमला…

Dhanbad Breaking : सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और कर्नाटक के नेता प्रतिपक्ष टी नारायण स्वामी ने आज  संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस किया। इस दौरान अनुराग ठाकुर ने कहा कि झारखंड में पिछले 5 वर्षों में लव और लैंड जिहाद हावी रहा है। यहां जिहाद कल्याण कार्यक्रम चल रही है। राहुल के समर्थन से यहां जमीन घोटाला हुआ है। राहुल की तुष्टिकरण की राजनीति के कारण कांग्रेस का हाथ घुसपैठियों के साथ हो गया है।

ये भी पढ़ें- Deoghar : 20 साल में बीजेपी ने महिलाओं, बुजुर्गों और किसानों के लिए कुछ नहीं किया-सारठ में गरजे हेमंत सोरेन.. 

Dhanbad Breaking : आदिवासियों के बहन-बेटियों से निकाह कर उनका अधिकार छीन रहे हैं घुसपैठिये

स्पेशल ब्रांच ने चिठ्ठी लिखी है कि बांग्लादेशी घुसपैठ हो रही है। आदिवासियों के बहन-बेटियों से निकाह कर उनका अधिकार छीन रहे हैं। हिमाचल में कांग्रेस ने 15 सौ महीना देने का वादा किया लेकिन नहीं दिया। बिजली, दूध पर पर्यावरण सेस लगा दिया। इसके साथ ही 680 करोड़ रुपए देने की बात कही थी। 5 लाख नौकरी की बात कही थी पर नहीं दी।

ये भी पढ़ें- Ranchi स्टेशन से बाहर निकलते ही लड़की हुई गायब, जांच में जुटी पुलिस… 

हिमाचल, तेलंगाना का फेल्ड मॉडल को झारखंड में उतारने का प्रयास किया जा रहा है। आरटीआई से मिली जानकारी का हवाला देते हुए कहा कि अब तक महज 11 हजार लोगों को नौकरी दी गई है। आंगनबाड़ी सेविका सहायिका को स्थायी नहीं किया गया है। JMM जस्ट मनी मशीन बन कर रह गयी है। JMM पार्टी भ्रष्टाचारी पार्टी है। कांग्रेस और JMM नीम चढ़ा करेला हैं।

कांग्रेस ने ST/SC को धोखा दिया है

नारायण स्वामी ने कहा कि कर्नाटका में कांग्रेस ने चुनाव से पहले 5 गारंटी दी थी पर एक भी वादा पूरा नहीं हुआ। एक अखबार का कटिंग दिखाते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस का दूसरा नाम झूठ का सरकार है। कांग्रेस ने छात्रों बेरोजगारों के लिए वहां कुछ नहीं किया। कर्नाटक में चार महीने से कांग्रेस सरकार ने राशन कार्डधारियों को चावल नहीं दिया है। वहां ST/SC को धोखा दिया है।

धनबाद से राजकुमार जायसवाल की रिपोर्ट—

Gumla Digital Crop Survey: गुमला के किसानों के लिए अहम खबर!...

Gumla Digital Crop Survey: जिले में फसलों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार करने के लिए चल रहे डिजिटल क्रॉप सर्वे में तेजी लाने की तैयारी...

Dhanbad Market Committee Rent Hike: धनबाद के 436 दुकानदारों पर बढ़ेगा...

Dhanbad Market Committee Rent Hike, धनबाद: धनबाद कृषि उत्पादन बाजार समिति में कारोबार करने वाले दुकानदारों को अब दुकान के किराये के लिए पहले...

Ranchi Cyber Crime: रांची में किराये के मकान से चल रहा...

Ranchi Cyber Crime, रांची: राजधानी रांची में साइबर अपराध के खिलाफ पुलिस ने मंगलवार को पंडरा थाना क्षेत्र में छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान...