DHANBAD: धनबाद नगर निगम की अनियमित जलापूर्ति के
विरोध में तेलीपाड़ा स्थित लॉ कॉलेज मोड़ के निवासियों ने
निगम कार्यालय के समक्ष आज सामूहिक आत्मदाह
करने की घोषणा कर रखी थी. जिसके तहत आधा दर्जन लोग
निगम कार्यालय के समक्ष पहुंचे

नगर आयुक्त से वार्ता के बाद आत्मदाह कार्यक्रम रद्द
जहां पुलिस ने उन्हें आत्मदाह करने से रोका और लोगों को समझाने के लिए
उन्हें नगर आयुक्त के कार्यालय ले जाया गया जहां वार्ता हुई
और लोगों ने आश्वासन मिलने के बाद आत्मदाह का इरादा बदल दिया.
वार्ता के बाद लोगों ने बताया कि निगम के कनीय अभियंता
की मनमानी की वजह से उनके मोहल्ले में
जलापूर्ति बाधित हो रही है. जिसे दुरुस्त करने के लिए वे लोग बार-बार फरियाद कर रहे हैं, लेकिन समस्याओं को निपटाने वाला कोई नहीं है. वहीं युवकों ने आरोप लगाते हुए कहा कि निगम कार्यालय में घोर अनियमितता और भ्रष्टाचार व्याप्त है. जबकि इस संबंध में निगम आयुक्त से मुलाकात करने की कोशिश की जाती है तो वह मुलाकात नहीं करते जिसकी वजह से उन लोगों ने निगम कार्यालय के समक्ष सामूहिक आत्मदाह करने की घोषणा की थी.
इसके बाद नगर आयुक्त द्वारा वार्ता के लिए बुलाया गया जहां पर वार्ता सफल रही. उक्त अभियंता को हटा दिया गया है और सभी को मांगों को पूरा करने का पत्र जारी कर दिया गया जिसके बाद आत्मदाह की कार्यक्रम रद्द कर दी है.
वहीं आत्मदाह कि घोषणा के मद्देनजर जिला प्रशासन ने दमकल, पुलिस और मजिस्ट्रेट को निगम कार्यालय में प्रतिनियुक्त कर रखा था. जिससे कि किसी बड़ी अनहोनी को टाला जा सके. पुलिस कप्तान चंदन कुमार ने बताया कि पूर्व सूचना के अनुसार यहां पर विधि व्यवस्था भंग ना हो जिसके तहत सुरक्षा का कार्यभार उन्हें मिला था.
रिपोर्ट: राजकुमार
- Jhargram Bus Accident: लॉरी को ओवरटेक करते समय बड़ा हादसा, कोलकाता से रांची जा रही बस दुर्घटनाग्रस्त
- Bihar Flood Control: बिहार में बाढ़-कटाव को लेकर अलर्ट, विजय कुमार चौधरी ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
- Bihar Digital Fertilizer Sale: किसानों के लिए बड़ी खबर! अब ऐसे मिलेगा उर्वरक, 2 अक्टूबर से पूरे बिहार में लागू होगी नई व्यवस्था

















