DM ने कहा- जीविका ने इंदु को बनाया संबल, धीरे-धीरे चढ़ती गई सीढ़ियां

अररिया/बक्सर/गया/बेगूसराय/नालंदा : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पूरे देश में मनाया जा रहा है। बिहार के अलग-अलग जिलों में महिला दिवस पर कई कार्यक्रम किए गए। अररिया, बक्सर, गया, नालंदा और बेगूसराय में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। अररिया जिले की इंदु देवी को जीविका ने सहारा दिया है। जीविका के सहारे अब न सिर्फ अपने तीन बच्चों को पढ़ा रही हैं। इंदु देवी बल्कि रसोई दीदी बनकर करीब 250 अन्य महिलाओं को जीविका से जोड़कर रोजगार भी दे रहीं हैं। इंदु की कम उम्र में हीं जोगबनी के रामविनय राय से शादी हो गई थी। पति को शराब की लत ने मौत तक पहुंचा दिया। अपने बूढ़े बीमार पिता और तीन बच्चों की जिम्मेदारी का बोझ लिए इंदु अपने घर बेलवा आ जाती हैं। पहले तो नशाबंदी और बालविवाह को लेकर लोगों को जागरूक करती रहीं।

दीदी की रसोई और साफ-सफाई की मॉनिटरिंग कर रहीं हैं इंदु देवी – DM

अररिया डीएम अनिल कुमार ने कहा जीविका ने इंदु को संबल दिया और इंदु संघर्ष की सीढ़ियां होते हुए आगे बढ़ते गईं। आज सदर अस्पताल में दीदी की रसोई और साफ-सफाई की मॉनिटरिंग इंदु देवी कर रहीं हैं। अब ये खुद 250 महिलाओं को जीविका से जोड़कर उनका सहारा बन गई हैं। इंदु देवी के पिता दर्शन मंडल कोसी प्रोजेक्ट में फोर्थ-ग्रेड से रिटायर्ड हैं और पारालाइसीस बीमारी से ग्रसित हैं। अपनी कपकपाती आवाज में इंदु के पिता कहते हैं मुझे अपनी बेटी पर अभिमान हैं।

यह भी देखें :

जीविका के माध्यम से महिलाओं का सशक्तिकरण हुआ है – डीएम अनिल कुमार

डीएम अनिल कुमार ने कहा कि जीविका के माध्यम से महिलाओं का सशक्तिकरण हुआ है। जिसका ज्वलंत जीविका दीदियां उदाहरण हैं। सदर अस्पताल में दीदी की रसोई के माध्यम से दीदी लोग ना सिर्फ आर्थिक रूप से सशक्त हो रही हैं। बल्कि उत्साह पूर्वक दीदियाँ अपने परिवार का भरन-पोषण भी कर रहीं हैं। वहीं जीविका के जिला परियोजना प्रबंधक नविन कुमार ने बताया कि इंदु देवी ने अपने लम्बे संघर्ष के बाद दूसरी अन्य महिलाओं के सामने बुलंद हौसले की मिशाल दी है।

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर डीएम ने सदर अस्पताल में बाटा बेबी किट

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला विकास निगम और जिला प्रशासन के द्वारा सदर अस्पताल में आज के दिन जन्म लिए हुए सभी बच्चियों और उनके माताओं को डीएम अनिल कुमार के द्वारा बेबी किट और फल आदि सामग्री का वितरण किया गया। इस मौके पर सिविल सर्जन सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। डीएम अनिल कुमार ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन के द्वारा एक छोटी सी कोशिश की गई है। आज जिन बेटियों का जन्म हुआ है उन्हें उपहार स्वरूप बेबी किट और कुछ खाने की सामग्री और एक पौधा दिया गया है। ताकि जब भी अपने घर जाए तो इस पौधे को लगाए और अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस को हर वर्ष जरूर मनाए।

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर डीएम ने सदर अस्पताल में बाटा बेबी किट

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर संघर्षील महिलाएं हुई सम्मानित

बक्सर के स्थानीय नगर भवन में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर संघर्षशील महिलाएं को सम्मान दिया गया। इस अवसर पर बक्सर महिला संगठन के अध्यक्षा ने कहा कि शिक्षा एक महिला को न केवल ज्ञान से बल्कि आत्मनिर्भर बनने का अवसर भी देती है। मैंने अपनी शिक्षा के क्षेत्र में कार्य करते हुए देखा है कि एक शिक्षित महिला अपने परिवार और समाज में बदलाव ला सकती है। मुझे गर्व है कि मैंने कई पीढ़ियों को शिक्षित किया और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। महिलाओं को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और जिम्मेदारियों को समझने के साथ-साथ अपने ज्ञान का विस्तार करने की आवश्यकता है।

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर संघर्षील महिलाएं हुई सम्मानित

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2025 के अवसर पर महिला एवं बाल विकास निगम गया के तत्वावधान में महिलाओं एवं बालिकाओं के लिए अधिकार, समानता और सशक्तिकरण पर केंद्रित जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ उप विकास आयुक्त, जिला प्रोग्राम पदाधिकारी, कला एवं संस्कृति पदाधिकारी, मगध विश्वविद्यालय की दीप शिखा, वन स्टॉप सेंटर की आरती कुमारी एवं अन्य गणमान्य अतिथियों के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।

उप विकास आयुक्त गया के द्वारा मंच के माध्यम से अपने संबोधन में महिला अधिकार के प्रति महिलाओं को जागरूक किया गया। जिला परिषद अध्यक्ष नैना कुमारी के द्वारा महिलाओं के सशक्तिकरण पर केंद्रित विषयों पर चर्चा किया गया। जिला प्रोग्राम पदाधिकारी (ICDS) के द्वारा महिलाओं के सम्मान और आर्थिक मुद्दों पर विस्तार पूर्वक जानकारी दिया गया। मगध विश्वविद्यालय के गृह विज्ञान विभाग की इंचार्ज दीप शिखा के द्वारा महिला से संबंधित मुद्दों पर अपने विचार को रखते हुए जागरूक किया गया। गया जिला में उत्कृष्ट कार्य/प्रदर्शन करने वाली बालिकाओं को नायिका पुरस्कार से विशिष्ट अतिथियों के द्वारा प्रशस्ति पत्र, मोमेंटो एवं घड़ी देकर सम्मानित किया गया।

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन

नायिका पुरस्कार से सम्मानित बालिकाएं श्रुति सिंह, निशा भारती, पुनम सिंह, अनुप्रिया, अमिसा कुमारी, स्वीटी राज एवं जिले गैर सरकारी संगठन से उत्कृष्ट कार्य करने वाली समाजिक कार्यकर्ता रुमाना प्रवीण, प्रिया प्रसाद, जीएम दिपमाला देवी और मोनिका कुमारी को सम्मानित किया गया। साथ में विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन बाल कलाकारों के द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से समाजिक कार्यकर्ता बिणा गिरी, सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, महिला पर्यवेक्षिका, प्रखंड समन्वयक, जीविका दीदी, आंगनबाड़ी सेविका, महिला एवं बाल विकास निगम, गया के समस्त कर्मी उपस्थित थे। संपूर्ण कार्यक्रम जिला पदाधिकारी महोदय, गया के निर्देशन में किया गया।

बेगूसराय में महिला सम्मान समारोह सह काव्य गोष्ठी का आयोजन

बेगूसराय मे अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर पोखरिया वार्ड नंबर-35 में किरण सिविल सर्विस की डायरेक्टर सह वार्ड पार्षद सगुप्ता ताजवर की ओर से सम्मान समारोह सह काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाली विभिन्न क्षेत्र की महिलाओ को सम्मानित किया गया। वहीं महिला दिवस पर महिला को सम्मानित करने के बाद महिला खुद अपने आप को गौरमनित महसूस किया। इस मौके पर मौजूद कवियों ने अपनी हास्य व्यंग कविताओं से मौजूद लोगों का मनोरंजन करते हुए इस दिन को खास बनाया। इस दौरान महिलाओं ने इस दिन को खास बताते हुए लगातार प्रगति के पथ बेगूसराय और बिहार को आगे ले जाने महिलाओं को बधाई और शुभकामनाएं दी।

बेगूसराय में महिला सम्मान समारोह सह काव्य गोष्ठी का आयोजन

मशरूम लेडी अनीता देवी आज किसी परिचय की मोहताज नहीं

नालंदा के अनंतपुर गांव निवासी मशरूम लेडी अनीता देवी आज किसी परिचय की मोहताज नहीं है। अपने मेहनत और कठिन परिश्रम के बल पर वो मुकाम हासिल कर लिया है जिसे पाने की तमन्ना सबो में होती है। अनीता देवी के कार्य को आज सिर्फ देशवासी ही नहीं खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुरीद हो गए है। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक्स हैंडल को नालंदा के अनंतपुर गांव की रहने वाली मशरूम लेडी के रूप में लोकप्रिय अनीता देवी खुद चलाकर अपने संघर्ष एवं आत्मनिर्भर बनने तक को ट्वीट कर रही हैं।

मशरूम लेडी अनीता देवी आज किसी परिचय की मोहताज नहीं

अनिता देवी को पीएम ने की तारीफ, गांव में खुशी का माहौल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा मशरूम लेडी अनीता देवी की तारीफ से अनीता देवी के साथ-साथ पूरे गांव में खुशी देखी जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक्स हैंडल में लिखा है कि मैं अनीता देवी नालंदा जिले के अनन्तपुर गांव की रहने वाली हूं। मैंने जीवन में बड़े संघर्ष देखे हैं। लेकिन मेरा हमेशा से मन था, अपने दम पर कुछ करने का। 2016 में मैंने खुद स्वरोजगार करने का निर्णय लिया था। उसी दौर में स्टार्ट-अप्स का इतना क्रेज बढ़ गया था। इसलिए नौ साल पहले मैंने भी अपनी माधोपुर फार्मर्स प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड की स्थापना की। आत्मनिर्भर महिला और आत्मनिर्भर समाज अगर मैंने कर दिखाया तो आप भी कर सकती हैं।

यह भी पढ़े : Bihar में सब्जी और फूलों से जीविका दीदी बना रही रंग बिरंगी प्राकृतिक गुलाल…

मंटू भगत, धीरज कुमार, अजय शास्त्री और आशीष कुमार की रिपोर्ट

Related Articles

Video thumbnail
सिरमटोली फ्लाइओवर के रैंप का विरोध, दो गुटों में क्यों हुई झड़प - LIVE
01:20:35
Video thumbnail
तेजस्वी यादव के बयान पर बिहार में सियासत तेज, सुनिए सत्ता पक्ष के नेताओं ने क्या कहा..
04:15
Video thumbnail
Raghuvar Das की सक्रियता पर काँग्रेस JMM ने लगा दिया बड़ा आरोप, देखिए रिपोर्ट @22SCOPE
05:05
Video thumbnail
हाई कोर्ट ने BJP नेताओं को दी बड़ी राहत, तो अमन साहू के भाई को कोर्ट से झटका
04:51
Video thumbnail
रांची,बोकारो,सिमडेगा, जमशेदपुर,धनबाद की प्रमुख खबरें। Jharkhand News। Top news।( 17-03-2025)
14:03
Video thumbnail
कांग्रेस संगठन मजबूत करने को लेकर निकाल रही पदयात्रा, क्या है तैयारियां जानिये | Jharkhand News | CM
03:46
Video thumbnail
Raghuvar Das Giridih मामले को लेकर क्यों बिफरते बोले, निष्पक्ष जांच,नहीं तो होगा बड़ा आंदोलन 22Scope
14:16
Video thumbnail
अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ने की बैठक, महिलाओं को जागरूक करने के लिए किया गया अपील । Ranchi News।
05:48
Video thumbnail
सैकड़ों की संख्या में जुटे आदिवासियों ने ST विधायकों का विरोध करते क्या कुछ कह डाला सुनिये
02:07:15
Video thumbnail
रघुवर दास के बाद गिरिडीह पहुंचे बाबुलाल, बीजेपी को ले क्यों कह रहे JMM कांग्रेस BJP के पास अब....
06:19
Stay Connected
120,000FansLike
8,200FollowersFollow
497FollowersFollow
400,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -