Commercial Advertisment

RTPS काउंटर पर फर्जी आवेदन का खेल, बनने से पहले ही कर्मचारी व CO ने पकड़ा

गयाजी : गयाजी जिले के डोभी अंचल कार्यालय में दो संदिग्ध आवेदन मिले हैं। ये आवेदन बिहार लोक सेवाओं के अधिकार अधिनियम के तहत संचालित आरपीटीएस काउंटर पर ऑनलाइन दाखिल किए गए थे। पहला आवेदन 15 अगस्त 2025 को दाखिल किया गया। इसमें आवेदक का नाम बुलेट, पिता का नाम फॉर्चुनर और माता का नाम डिफेंडर दर्ज है। आवेदक ने अपना पता कोठवारा गांव पचरतन पंचायत का दिया है। साक्ष्य के रूप में रॉयल एनफील्ड मोटरसाइकिल की फोटो लगाई गई है।

DIARCH Group 22Scope News

दूसरा आवेदन 19 अगस्त 2025 का है, इसमें आवेदक का नाम हवाझुझ

वहीं दूसरा आवेदन 19 अगस्त 2025 का है। इसमें आवेदक का नाम हवाझुझ, पिता का नाम किसी क्विज और माता का नाम भाव क्विज लिखा गया है। पता मुसेहना वार्ड नंबर-7 कुरमांवा पंचायत दिया गया है। इस आवेदन में कुशल युवा कार्यक्रम के विज्ञापन की फोटो लगाई गई है। राजस्व कर्मचारियों की जांच में पाया गया कि दोनों आवेदन जानबूझकर गलत मंशा से किए गए हैं। इनका उद्देश्य सरकार और सरकारी कर्मियों की छवि खराब करना है। इससे सरकारी कामकाज में बाधा पहुंची है। डोभी के अंचलाधिकारी ने आवेदन करने वालों और अन्य शामिल लोगों की पहचान के लिए कार्रवाई शुरू कर दी है। इस मामले में डोभी थाना में प्राथमिकी दर्ज के लिए आवेदन दिया गया है।

यह भी देखें :

यह भी पढ़े : रामशिला पर्वत में अद्वितीय मूंगे वाले गणपति, 200 सालों से पूरी करते हैं हर मुराद…

आशीष कुमार की रिपोर्ट

गम्हरिया थाने में महिला से दुष्कर्म का आरोप, सिपाही गिरफ्तार; 5...

गम्हरिया थाने में महिला से दुष्कर्म का आरोप, आरोपी सिपाही गिरफ्तार; थाना प्रभारी समेत 5 पुलिसकर्मी निलंबित सरायकेला-खरसावां: झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया थाना...

Banshidhar Brajwasi BJP Controversy: भाजपा में शामिल होने की खबरों पर...

Banshidhar Brajwasi BJP Controversy, पटना: बिहार विधान परिषद चुनाव के बाद निर्दलीय एमएलसी बंशीधर ब्रजवासी के भाजपा में शामिल होने को लेकर शुरू हुआ...

WhatsApp New Features: अब ग्रुप में नहीं खोएंगे जरूरी मैसेज, बिना...

WhatsApp ने ग्रुप चैट को आसान बनाने के लिए नए फीचर्स जोड़े हैं। अब जरूरी मैसेज अनिश्चित समय तक पिन कर सकेंगे। नए सदस्यों...