ग्राम सड़क पर फिर अतिक्रमण, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, DM से लगाई स्थायी कार्रवाई की गुहार

भागलपुर : भागलपुर जिले के बाथ थाना क्षेत्र के बड़हरा गांव में ग्राम सड़क पर दोबारा हुए अतिक्रमण को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को आवेदन सौंपकर सड़क को अतिक्रमण मुक्त कराने और स्थायी समाधान की मांग की है।

गांव की आम गैरमजरूआ ग्राम सड़क पर कुछ लोग बार-बार कब्जा कर लेते हैं – ग्रामीण

ग्रामीणों का आरोप है कि गांव की आम गैरमजरूआ ग्राम सड़क पर कुछ लोग बार-बार कब्जा कर लेते हैं, जिससे आम लोगों का आवागमन प्रभावित हो रहा है। उनका कहना है कि अंचल प्रशासन कई बार अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई कर चुका है, लेकिन कुछ दिनों बाद फिर उसी सड़क पर कब्जा कर लिया जाता है।

Bha Women 1 22Scope News

ग्रामीण महिलाओं ने कहा- इस समस्या से सबसे अधिक परेशानी महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को होती है

ग्रामीण महिलाओं ने बताया कि इस समस्या से सबसे अधिक परेशानी महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को होती है। रोजमर्रा के कार्यों के लिए निकलने में भी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। उनका कहना है कि पहले भी कई बार प्रशासन से शिकायत की गई, लेकिन अब तक स्थायी समाधान नहीं निकल पाया है। अब ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से मांग की है कि ग्राम सड़क को पूरी तरह अतिक्रमण मुक्त कराया जाए और ऐसी ठोस व्यवस्था की जाए, जिससे भविष्य में दोबारा अतिक्रमण की नौबत न आए।

Bha Women 2 22Scope News

Bha Women 3 22Scope News

यह भी देखें :

यह भी पढ़े : बिहार में पहली बार केटामिन थेरेपी से डिप्रेशन के इलाज का दावा, JLNMCH की पहल से युवती ने छोड़ा आत्महत्या का विचार

राजीव रंजन की रिपोर्ट

Vedanta Run for Hunger Bokaro: गांधी जयंती पर वेदांता की अनूठी...

Vedanta Run for Hunger Bokaro: गांधी जयंती और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर वेदांता आयरन एंड स्टील/ईएसएल स्टील लिमिटेड...

Jeevika के 20 साल पूरे, JDU कार्यालय में ‘नीतीश संवाद’, नीतीश...

पटना में जीविका के 20 साल पूरे होने पर JDU के ‘नीतीश संवाद’ कार्यक्रम का आयोजन हुआ। नीतीश कुमार ने दीप प्रज्वलित किया, नेताओं...

Vaishali Saran Flood Relief: वैशाली प्रशासन ने बढ़ाया मदद का हाथ,...

Vaishali Saran Flood Relief, हाजीपुर: बिहार में बाढ़ से प्रभावित परिवारों की मदद के लिए वैशाली जिला प्रशासन ने अंतर-जिला सहयोग की पहल की...