लड़की की हत्या का पिता ने अपने ही चाचा पर लगाया आरोप

शेखपुरा : बरबीघा प्रखंड के मिशन थाना क्षेत्र के रामपुर सिंडाय गांव में 17 वर्षीय नाबालिक लड़की की हत्या करने का मामला सामने आया है। परिजनों ने हत्या का आरोप सगे चाचा नवीन सिंह पर लगाया है। वहीं मृतक नाबालिक लड़की की पहचान मुकेश सिंह की पुत्री सत्रह वर्षीय अंजना कुमारी के रूप में की गई है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, बताया जा रहा है मुकेश सिंह और नवीन सिंह के बीच जमीन और घर बंटवारे को लेकर दोनों के बीच विवाद चल रहा था। 15 दिन पहले नवीन सिंह के पिता रामाश्रय सिंह के द्वारा मिशन थाने में मुकेश सिंह के उपर मारपीट करने का मुकदमा दर्ज कराया गया था। मुकदमा दर्ज होने के बाद दोनों के बीच तनाव बढ़ गया था।

वहीं मुकेश सिंह ने कहा कि बरबीघा कुछ सामानों की खरीदारी करने बाजार आए हुए थे। तभी मेरी पत्नी का फोन आया कि अंजना कुमारी बेहोशी की हालत में पड़ी हुई है। तब मैं सभी काम को छोड़ कर घर गया और पुत्री को आनन-फानन में इलाज हेतु बरबीघा रेफरल अस्पताल लाया जहां चिकित्सकों ने देखते के साथ ही मृत घोषित कर दिया। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही मिशन थानाध्यक्ष बालमुकुंद राय अपने दलबल के साथ अस्पताल पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल में जुट गई। नाबालिग लड़की का शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल शेखपुरा भेज दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि पीड़ित के द्वारा लिखित आवेदन नहीं दिया गया है। लिखित आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़े : पंचायत समिति मद से कराए जा रहे कार्य में मुखिया पर बाधा पहुंचाने का आरोप

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

कुमार सुबिद की रिपोर्ट

Bokaro Chas Woman Loot Case: बोकारो में चायपत्ती बेचने के बहाने...

Bokaro Chas Woman Loot Case: चास थाना क्षेत्र में चायपत्ती बेचने के बहाने घर पहुंचे दो संदिग्धों पर एक बुजुर्ग महिला को झांसे में...

Jio 10th Birthday: जियो के 10वें बर्थडे पर सोशल मीडिया में...

Jio 10th Birthday: जियो के 10 साल पूरे होने पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर अलग ही तरह का जश्न देखने को मिला। कई बड़े...

JPSC JSSC BJP Protest: छात्रों के समर्थन में सड़क पर BJP,...

JPSC JSSC BJP Protest: JPSC और JSSC-CGL भर्ती परीक्षाओं में कथित धांधली तथा छात्र आंदोलन के दौरान छात्रों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की...