दिल्ली में फायरिंग से हड़कंप, Guru Randhawa के जिम के बाहर चली ताबड़तोड़ गोलियां

नई दिल्ली: गुरुवार सुबह राजधानी दिल्ली के पश्चिम विहार इलाके में एक जिम के बाहर हुई गोलीबारी की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। खबरों के मुताबिक, सुबह करीब 5 बजे मोटरसाइकिल पर सवार दो अज्ञात युवक ’24 HS फिटनेस जिम’ के बाहर पहुंचे, कई राउंड गोलियां चलाईं और मौके से फरार हो गए। इस घटना से स्थानीय निवासियों में दहशत का माहौल बन गया।

सूचना मिलने पर पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची, घटनास्थल का निरीक्षण किया और जांच शुरू की। आरोपी की पहचान करने के लिए आस-पास लगे CCTV कैमरों की फुटेज की जांच की जा रही है।

जिम को लेकर सोशल मीडिया पर शुरू हुई चर्चा

गोलीबारी की घटना के बाद, सोशल मीडिया पर कई तरह के दावे किए जाने लगे। कुछ वायरल पोस्ट में दावा किया गया कि जिस जिम के बाहर गोलीबारी हुई, उसका संबंध पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा (Guru Randhawa) से है। हालांकि, अब तक किसी सरकारी एजेंसी या संबंधित पक्ष की ओर से इस बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

वायरल पोस्ट में किए गए कई दावे

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही एक पोस्ट में फायरिंग की ज़िम्मेदारी ली गई है। इस पोस्ट में कई तरह की धमकियां दी गई हैं और चेतावनी दी गई है कि कुछ खास लोगों को निशाना बनाया जा रहा है। हालांकि, इस वायरल पोस्ट की सच्चाई की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है। पुलिस इस पहलू की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह पोस्ट किसने जारी की और क्या इसका इस घटना से कोई संबंध है।

पुलिस कर रही हर एंगल से जांच

पुलिस अभी पूरे मामले की जांच कर रही है। शुरुआती जांच में फायरिंग की वजह अभी साफ नहीं हो पाई है। अधिकारियों का कहना है कि जांच में सभी संभावित पहलुओं पर गौर किया जा रहा है और मामला जल्द ही सुलझाया जा सकता है। घटना के बाद इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की गई है।

यह भी पढ़ें: Ethanol Blended Petrol पर बड़ी राहत: E22 से E30 तक के फ्यूल पर खत्म हुई एक्साइज ड्यूटी, जानिए क्या होगा फायदा

JPSC JSSC Protest: 21 अगस्त के बवाल में 15 छात्र नेताओं...

 JPSC JSSC भर्ती परीक्षा विवाद को लेकर 21 अगस्त के बवाल में 15 छात्र नेताओं पर FIR दर्ज हुई है। मंच ने पुलिस की...

Jharkhand Property Tax: नगर निकायों में टैक्स वसूली ठप, 2500 कर्मचारी...

झारखंड के नगर निकायों में मंगलवार से प्रॉपर्टी टैक्स, वाटर यूजर चार्ज और ट्रेड लाइसेंस फीस की वसूली ठप हो जायेगी। करीब 2500 कर्मचारी...

Jharkhand High Court: 2819 अभ्यर्थियों की पुनर्परीक्षा पर फैसला 29 अगस्त...

 झारखंड हाइकोर्ट ने प्रशिक्षित माध्यमिक आचार्य संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के 2819 अभ्यर्थियों की पुनर्परीक्षा से जुड़ी याचिका पर फैसला सुरक्षित रख लिया है।Jharkhand High...