सुरेंद्र प्रसाद कुशवाहा ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ ज्वाइन किया कांग्रेस

695
सुरेंद्र प्रसाद कुशवाहा ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ ज्वाइन किया कांग्रेस
Advertisment

पटना : बिहार कांग्रेस प्रदेश कार्यालय में आज मिलन समारोह का कार्यक्रम था। वाल्मीकि नगर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी सुरेंद्र प्रसाद कुशवाहा ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ कांग्रेस प्रदेश कार्यालय में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह के समक्ष सदस्यता ग्रहण की।

Advertisment

इस दौरान बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि सुरेंद्र प्रसाद कुशवाहा के पार्टी में आने से कांग्रेस की संगठन मजबूत होगी। वहीं इस दौरान सुरेंद्र प्रसाद कुशवाहा ने बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह को धन्यवाद दिया। साथ ही साथ उन्होंने कहा कि अपने क्षेत्र के साथ-साथ कांग्रेस पार्टी को मजबूती से आगे बढ़ाने का संकल्प लेता हूं।

यह भी पढ़े : अखिलेश सिंह का सरकार पर हमला, कहा- चुप नहीं बैठने वाले हैं हमलोग

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

अविनाश सिंह की रिपोर्ट

Advertisement