गया: Gaya जिला पुलिस ने लूट और डकैती की साजिश रच रहे कुख्यात अपराधी सतीश मंडल उर्फ बाबा को दो अन्य साथियों के साथ गिरफ्तार कर लिया। सतीश के सिर पर 50 हजार का इनाम था। पुलिस ने उसके पास से एक देसी कट्टा, 12 बोर की एक बंदूक, तीन जिंदा कारतूस और 1900 रुपये बरामद किए हैं। पकड़े गए आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है। इस बात की पुष्टि सिटी एसपी रामानन्द कौशल ने की है।
Gaya सिटी एसपी ने बताया कि एसएसपी के निर्देश पर अपराधियों की धरपकड़ के लिए विशेष टीम गठित की गई थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि सतीश मंडल अपने साथियों के साथ गुरुआ थाना क्षेत्र के भरौंधा गांव में देखा गया है और किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में भी है।
PACS कर्मचारी संघ की बैठक में शामिल हुए मंत्री, कर्मियों ने रखी ये मांग…
सूचना मिलते ही पुलिस की टीम ने भरोन्धा इलाके में घेराबंदी की। पुलिस को देख आरोपी भागने लगे, लेकिन जवानों ने घेर कर तीन अपराधियों को दबोच लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान सतीश मंडल उर्फ बाबा (निवासी डोभी, गया), बली भुइंया (निवासी शेरघाटी, गया) और संतोष कुमार (निवासी कसमा, औरंगाबाद) के रूप में हुई।
लुटपाट की कर चुके थे प्लानिंग
Gaya सिटी एसपी ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया कि वे लूटपाट करने के इरादे से वहां जुटे थे। साथ ही, 1 फरवरी को गुरुआ थाना क्षेत्र में सीएसपी संचालक के घर डकैती की वारदात में भी अपनी संलिप्तता स्वीकार की। पुलिस ने इस मामले में गुरुआ थाना कांड संख्या 72/25 के तहत केस दर्ज किया है।
सतीश मंडल का आपराधिक इतिहास
सतीश मंडल पर हत्या के प्रयास, लूट और डकैती समेत कई गंभीर मामले दर्ज हैं। Gaya के डोभी, इमामगंज, बोधगया, बाराचट्टी और गुरुआ थानों में उसके खिलाफ कुल 14 संगीन केस दर्ज हैं। बली भुइंया और संतोष कुमार पर भी कई संगीन मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस इनके अन्य साथियों की तलाश में छापेमारी कर रही है।
https://www.youtube.com/@22scopestate/videos
यह भी पढ़ें- Gaya में मादक पदार्थ के साथ एक गिरफ्तार
गया से आशीष कुमार की रिपोर्ट



















