Gorakhpur : सीएम योगी ने सावन के पहले दिन महादेव का पूजन कर किया जनता दर्शन

डिजीटल डेस्क :  Gorakhpur – सीएम योगी ने सावन के पहले दिन महादेव का पूजन कर किया जनता दर्शन। सोमवार को पवित्र सावन माह का पहले दिन रहा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में देवाधिदेव महादेव की विधि विधान से आराधना कर उनसे लोकमंगल की प्रार्थना की। उन्होंने गोरखनाथ मंदिर में स्थापित शिवलिंग पर भगवान शिव को प्रिय वस्तुओं का अर्पण कर उनकी पूजा की और सबके जीवन में आरोग्य, सुख, समृद्धि और शान्ति की कामना की। उसके पहले सीएम योगी ने गुरु गोरक्षनाथ का दर्शन पूजन किया और अपने गुरुदेव ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की समाधि स्थल पर शीश नवाया। साथ ही मंदिर परिसर का भ्रमण करते हुए  गोशाला में जाकर गोसेवा की। सीएम योगी ने गोवंश को खूब दुलारा और अपने हाथों से उन्हें गुड़ खिलाया। इसके बाद उन्होंने जनता दर्शन में पहुंचे फरियादियों की शिकायतों को सुना और उनका मौके पर ही निस्तारण करने के क्रम में पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए।

सीएम योगी बोले – हर पीड़ित की समस्या का निस्तारण उसकी संतुष्टि के मुताबिक होगा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनता दर्शन में आए लोगों को आश्वस्त किया कि उनके रहते किसी को चिंता करने की जरूरत नहीं है। हर हाल में सबकी समस्या का समाधान कराया जाएगा और यह उनकी सरकार की प्राथमिकता है। हर मामले में प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। जिनके पास पक्का आवास नहीं है, उन्हें पीएम-सीएम आवास योजना से मकान मिलेगा। मुख्यमंत्री योगी ने जनता दर्शन में आए लोगों को आश्वस्त किया कि हर मामले में प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। जिनके पास पक्का आवास नहीं है, उन्हें पीएम-सीएम आवास योजना से मकान मिलेगा। जिन्हें इलाज की आवश्यकता है, उनके मुकम्मल इलाज की व्यवस्था की जाएगी। इलाज में धन की कमी आड़े नहीं आने दी जाएगी। हर पीड़ित की समस्या का निस्तारण उसकी संतुष्टि के मुताबिक कराया जाएगा।

गोरखनाथ मंदिर के जनता दर्शन कार्यक्रम में पहुंचे थे 300 से अधिक फरियादी

सीएम योगी ने सोमवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन में करीब 300 लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। मंदिर परिसर के महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन के सामने कुर्सियों पर बैठाए गए लोगों तक मुख्यमंत्री खुद गए। बड़े इत्मीनान से एक-एक कर उन्होंने सभी लोगों की समस्याएं सुनीं, उनके प्रार्थना पत्रों को अधिकारियों को जरूरी निर्देश के साथ संदर्भित किया और लोगों को आश्वस्त किया कि परेशान मत होइए, समस्या समाधान के लिए त्वरित व प्रभावी कदम उठाया जाना सुनिश्चित किया जाएगा। इस दौरान इलाज के लिए मदद की गुहार करने आए लोगों से उन्होंने आयुष्मान कार्ड के बारे में पूछा। साथ ही अधिकारियों को कहा कि इलाज के लिए एस्टीमेट की प्रक्रिया को शीघ्रता से पूर्ण कर शासन को उपलब्ध कराया जाए। एस्टीमेट मिलते ही इलाज के लिए धन जारी कर दिया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश भी दिया कि सभी जरूरतमंदों के आयुष्मान कार्ड बनवाए जाएं।

गोरखपुर के गोरखनाथ मंदिर परिसर में जनता दर्शन के दौरान फरियादियों से आए बच्चे को दुलारते सीएम योगी।
गोरखपुर के गोरखनाथ मंदिर परिसर में जनता दर्शन के दौरान फरियादियों से आए बच्चे को दुलारते सीएम योगी।

सीएम की दो टूक – अवैध कब्जा करने वालों को सिखाएं करारा सबक

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जमीन पर अवैध कब्जा करने वालों को करारा सबक सिखाया जाए। साथ ही गरीबों और जरूरतमंदों के मकान बनवाए जाएं। अधिकारी जन कल्याण के कार्यों को सदैव प्राथमिकता पर रखें और हर पीड़ित की समस्या का त्वरित निस्तारण करना सुनिश्चित करें। पुलिस व राजस्व से संबंधित मामलों में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि हर मामले में समाधान जल्दी से हो। साथ ही कार्यवाही ऐसी हो कि लोगों को दोबारा परेशान न होना पड़े। जनता दर्शन में कई जिलों से फरियादी पहुंचे थे।

जनता दर्शन में आए बच्चों को सीएम ने खूब दुलारा और चॉकलेट के साथ दिया आशीर्वाद

गोरखपुर को गोरखनाथ मंदिर में सोमवार की सुबह जनता दर्शन में कुछ महिलाएं अपने बच्चों के साथ आई थीं। मुख्यमंत्री ने इन बच्चों को खूब पढ़ने के लिए प्रेरित किया और चॉकलेट गिफ्ट करते हुए प्यार व आशीर्वाद दिया। इसके अलावा मंदिर परिसर का भ्रमण करने के दौरान भी उन्होंने परिजनों के साथ आए बच्चों को भी खूब दुलारा। उनसे हंसी ठिठोली के साथ आत्मीय अंदाज में बातचीत की, उन्हें चॉकलेट और आशीर्वाद देकर विदा किया। मुस्लिम महिला फरियादियों की शिकायतें सीएम योगी ने बड़े इत्मीनान से सुनते हुए उनके साथ आए बच्चों को भी पुचकारा। उनके पठन-पाठन की भी जानकारी लेते हुए तालीम को बेहतर जीवन के लिए जरूरी बताया। उन्होंने बच्चों के साथ आईं अभिभावकों को भी बच्चों को अच्छी शिक्षा दिलाने को प्रेरित किया और सरकार के स्तर से उसमें हरसंभव मदद का भरोसा दिया।

Bihar School Building Construction: अपने प्रखंड में मिलेगी उच्च शिक्षा की...

Bihar School Building Construction, पटना: बिहार में स्कूलों और उच्च शिक्षा संस्थानों के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में सरकार ने निर्माण कार्यों...

Jio IPO दूसरे दिन 5.57 गुना सब्सक्राइब, 75 लाख से ज्यादा...

Jio IPO Subscription: जियो प्लेटफॉर्म्स के ₹30,213 करोड़ के आईपीओ को दूसरे दिन भी निवेशकों की ओर से मजबूत प्रतिक्रिया मिली। गुरुवार शाम 7...

Bihar Government Public Relations Review: बिहार सरकार की योजनाओं का होगा...

Bihar Government Public Relations Review, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सूचना एवं जन-संपर्क विभाग को सरकार की योजनाओं, उपलब्धियों और विकास कार्यों...