Commercial Advertisment

सरकार आपके द्वार अभियान का दूसरा चरण की शुरुआत

Ranchi-आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार अभियान का दूसरा चरण एक नवंबर से शुरू हो गया. अब यह अभियान 14 नवंबर को समाप्त होगा. मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन दूसरे चरण के अभियान के दौरान दो नवंबर को साहेबगंज में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे, इस अवसर पर कुल 10,481 लाख रुपये की 14 योजनाओं का शिलान्यास एवं नौ योजनाओं का उद्घाटन होगा. साथ ही लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण भी होगा.

आपकी सरकार आपके द्वार अभियान का दूसरा चरण, परिसंपत्ति का होगा वितरण

मालूम हो कि पहले चरण के अभियान में 21 लाख से अधिक आवेदन विभिन्न शिविरों में प्राप्त हुए, जिनमें से 15 लाख से अधिक आवेदन का निष्पादन कर दिया गया है. शेष आवेदन निष्पादन की प्रक्रिया में हैं. प्रथम चरण के अभियान में सरकार की प्राथमिकता की योजनाओं के लिए 12 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से आठ लाख से अधिक आवेदनों का निष्पादन सुनिश्चित हुआ.

पिछले वर्ष सरकार ने भगवान बिरसा मुंडा की जयंती एवं सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 16 नवंबर 2021 से 28 दिसंबर 2021 तक पूरे राज्य में “आपके अधिकार-आपकी सरकार आपके द्वार” कार्यक्रम का आयोजन किया था. इसकी सफलता और लोगों को योजनाओं से जोड़ने का कारगर माध्यम बनाने के उद्देश्य से फिर से अभियान की पुनरावृत्ति आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार के माध्यम से हुई है. जिसके तहत लोगों को योजनाओं का लाभ देने में सरकार सफल हो रही है और जरूरतमंद अपने अधिकार के प्रति जागरूक भी हो रहे हैं. यह अभियान उन व्यक्तियों को समर्पित है, जो पूर्व के अभियान में योजनाओं के लाभ से वंचित रह गए थे.

समस्याओं का समाधान और परिसंपत्ति का होगा वितरण

अभियान से सरकार की योजनाएं जैसे सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना,

मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना, मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना,

सर्वजन पेंशन योजना, बिरसा हरित ग्राम योजना,

पोटो हो खेल विकास योजना, फूलो-झानो आशीर्वाद अभियान,

सोना सोबरन धोती-साड़ी वितरण योजना, कंबल वितरण, हरा राशन कार्ड,

छात्रवृत्ति योजना जैसी कई लोक कल्याणकारी योजनाओं से लोगों को लाभान्वित करना है.

दूसरी ओर मुख्यमंत्री दूसरे चरण के अभियान में भी विभिन्न जिलों में आयोजित शिविर का निरीक्षण करेंगे,

ताकि लोगों तक योजनाओं की पहुंच सुनिश्चित हो सके।

National Junior Kabaddi Championship: आखिरी रेड में पलटा पूरा खेल! दिल्ली...

National Junior Kabaddi Championship, पटना: पाटलिपुत्र खेल परिसर के इंडोर हॉल में आयोजित 52वीं राष्ट्रीय जूनियर बालक कबड्डी चैंपियनशिप के दूसरे दिन सोमवार को...

Patna Fake Bisleri Water Raid: पटना में पानी के नाम पर...

Patna Fake Bisleri Water Raid: राजधानी में पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर के नाम पर कथित अनियमितताओं और मानकहीन पानी की बिक्री के खिलाफ खाद्य संरक्षा...

Muzaffarpur PNG Gas Pipeline Blast: गोबरसही-डुमरी में कैसे हुआ भीषण गैस...

Muzaffarpur PNG Gas Pipeline Blast: बिहार के मुजफ्फरपुर में सोमवार दोपहर PNG गैस पाइपलाइन में रिसाव के बाद जोरदार विस्फोट हो गया। सदर थाना...