सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के दूसरे चरण की शुरुआत आज से

RANCHI: आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार अभियान का

दूसरा चरण आज से शुरू हो रहा है. राज्य के अलग-अलग

जिलों में 179 कैंप लगाये जायेंगे. दो नवम्बर को

हेमंत सोरेन साहेबगंज में लगे कैंप में शामिल होंगे.

आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार अभियान

का दूसरा चरण आज से शुरू हो रहा है. राज्य के

अलग-अलग जिलों में 179 कैंप लगाये जायेंगे.

हालांकि दो नवंबर से सीएम हेमंत सोरेन क्रमवार

तरीके से विभिन्न जिलों में निकलेंगे. दो नवंबर को

वह साहिबगंज में लगे कैंप में शामिल होंगे.

इसके बाद अलग-अलग जिले में अलग-अलग दिन शामिल होंगे.

आपकी योजना आपकी सरकार – 12 से 22 अक्तूबर तक संपन्न कराया गया था पहला चरण

राज्य सरकार द्वारा 12 से 22 अक्तूबर तक पहला चरण संपन्न कराया गया था. पहले चरण में कुल 20 लाख 95 हजार 831 आवेदन लिये गये. जिसमें 14 लाख 89 हजार 873 आवेदनों का निष्पादन हो गया. अब छह लाख पांच हजार 958 आवेदन लंबित हैं. इस दौरान राज्यभर में 2669 कैंप आयोजित किये गये.

पहले चरण में कई कार्यक्रम में शामिल हुए थे सीएम

सीएम हेमंत सोरेन भी पहले चरण में लगातार किसी न किसी जिले में जिला स्तर पर आयोजित कैंप में शामिल होते रहे. हेमंत सोरेन ने 12 अक्टूबर को गिरिडीह जिले से अभियान की शुरुआत की थी. 13 अक्टूबर को उन्होंने सभी जिलों के डीसी से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से बात कर अभियान को लेकर निर्देश दिये थे.

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि राज्यभर में आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का दूसरा चरण शुरू हो रहा है. पहले चरण में करीब 21 लाख आवेदन आये. लाखों आवेदनों का निबटारा हुआ और अन्य प्रक्रियाधीन है. उन्होंने लोगों से अपने क्षेत्र में लगे शिविर में शामिल होकर विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने की अपील की.

पूर्ववर्ती सरकारों ने नहीं किया कोई काम, रखना होगा धैर्य

BIADA MD Navin Kumar: BIADA के नए MD नवीन कुमार ने...

BIADA MD Navin Kumar: बिहार औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकार यानी BIADA को नया प्रबंध निदेशक मिल गया है। भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी नवीन कुमार...

Bihar Building Bylaws 2026: बिहार भवन उपविधि-2026 का प्रारूप तैयार, अब...

Bihar Building Bylaws 2026: बिहार में शहरी क्षेत्रों के सुनियोजित विकास और भवन निर्माण से जुड़ी प्रक्रियाओं को आसान बनाने की दिशा में सरकार...

Jharkhand Revenue Collection: झारखंड को 22 हजार करोड़ के नुकसान का...

Jharkhand Revenue Collection: झारखंड में राजस्व संग्रह को लेकर वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने शुक्रवार को सरकार की स्थिति और आगामी लक्ष्य को लेकर...