बेरमो: बेरमो के ललपनिया स्थित डीएवी स्कूल में कार्यरत आर्ट टीचर सूरज कुमार ने 8 वीं की छात्रा के साथ रात में अश्लील वीडियो चैट कर गुरु शिष्य के रिश्ते को कलंकित किया है।
छात्रा के परिजनों को जब शिक्षक के इस करतूत की जानकारी हुई तो आज स्थानीय लोगों के साथ सभी स्कूल आ पहुंचे और बवाल काटना शुरू कर दिया। बवाल होता देख मौके पर ललपनिया थाने की पुलिस और गोमिया के अंचलाधिकारी और बीडीओ मौके पर पहुंचे और मामले को शांत कराया।
गुरु शिष्य का रिश्ता कलंकित
स्कूल की प्राचार्य उषा राय ने शिक्षक के विरुद्ध कार्रवाई करने की बात कहते हुए टर्मिनेट करने की बात कही है ।वही छात्रा के परिजनों ने स्थानीय थाने में शिक्षक के खिलाफ मामला भी दर्ज कराया है ।वही अंचलाधिकारी संदीप अनुराग ने बताया कि मामले की जानकारी होने के बाद मौके पर पहुंचे हैं और परिजन के लिए आवेदन पर शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
प्रिंसिपल उषा राय ने बताया कि दो महीने पहले धनबाद के रहने वाले सूरज कुमार बतौर आर्ट टीचर स्कूल में योगदान देने का काम किया है। परिजनों के द्वारा आज शिक्षक के खिलाफ शिकायत की गई है।
डीएवी स्कूल प्रबंधन इस तरह के मामलों को बर्दाश्त नहीं करता है। प्रबंधन आरोपी शिक्षक को टर्मिनेट करने का काम करेगी, टर्मिनेट के बाद आगे कहीं भी डीएवी की संस्था में यह कार्य नहीं कर पाएंगे। वहीं स्थानीय लोग भी शिक्षक की इस गंदी करतूत के बाद आक्रोशित हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है की देर रात शिक्षक छात्रा से वीडियो कॉल के जरिए अश्लील चैट कर रहा था, और टेक्स्ट मैसेज भी कर रहा था परिजनों को जब यह पता चला तो स्कूल पहुंचकर शिक्षक के खिलाफ आक्रोश व्यक्त करते हुए कार्रवाई की मांग की गई ।


















