Bokaro Encounter: ‘जान प्यारी है तो आत्मसमर्पण करे’, एनकाउंटर के बाद झारखंड DGP ने नक्सलियों को दी चेतावनी

Bokaro Encounter: बेरमो में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में आठ नक्सली ढेर हो गए। इसमें एक करोड़ के इनामा नक्सली भी शामिल है। सुरक्षाबलों की इस सफलता पर झारखंड के डीजीपी अनुराग गुप्ता ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने कहा कि झारखंड पुलिस ने माओवादियों के घर में घुसकर आठ माओवादियों को मार कर गिराया है, जिसमें टॉप तीन नक्सली शामिल हैं। इसमें सबसे महत्वपूर्ण भूमिका कोबरा की रही। उन्होंने कहा कि यह एनकाउंटर नक्सलियों के लिए चेतावनी है। यदि नक्सलियों को अपनी जान प्यारी है तो आत्मसमर्पण करे।

Bokaro Encounter: झारखंड DGP ने नक्सलियों को दी चेतावनी

उन्होंने कहा कि हमने जो वादा किया था कि शहीद जवानों का बदला लेंगे और नक्सलियों को झारखंड से उखाड़ कर फेंक देंगे, उसका आज परिणाम देखने को मिला है। उन्होंने कहा कि CRPF जिला पुलिस सहित पूरी टीम ने अच्छा काम किया है। नक्सलियों के बारे में हर चीज झारखंड पुलिस जानती है, इसलिए उनके लिए यह एक वार्निंग है।

Bokaro Encounter: एक करोड़ के इनामी नक्सली भी ढेर

उन्होंने कहा कि मारे गए नक्सलियों में धनबाद के एक करोड़ इनामी विवेक, जुमई के अरविंद यादव और साहेब राम मांझी शामिल है। उन्होंने कहा कि एक करोड़ के इनामी नक्सलियों की रकम अभियान में लगे सुरक्षाबलों के जवानों को दी जाएगी। उन्होंने कहा कि इसी एनकाउंटर के बाद उत्तरी छोटा नागपुर समाप्त हो चुका है। अब पूरी टीम सारंडा जाएगी।

बता दें कि, झारखंड में नक्सलियों के खिलाफ लगातार सुरक्षाबलों का एंटी नक्सल ऑपरेशन चल रहा है। इसी अभियान के तहत बेरमो में सुरक्षाबलों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता हाथ लगी है। सुरक्षबलों ने नक्सलियों के साथ हुई मुठभेड़ में 8 नक्सलियों को मार गिराया है।

Bokaro Encounter: पुसिस और सुरक्षाबलों का संयुक्त अभियान

सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार, घटनास्थल से सुरक्षाबलों ने ऑटोमेटिक हथियार एके-47, एसएलआर जैसे हथियार और बड़ी मात्रा में विस्फोटक सामान भी बरामद किये हैं। बताया जा रहा है कि बड़ी संख्या में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद झारखंड पुलिस, CRPF, JJ ने ज्वाइंट ऑपरेशन चलाकर नक्सलियों के ठिकाने में दबिश देकर 8 नक्सलियों को मार गिराया है।

Saffrn

Trending News

मंत्री नंदकिशोर का राबड़ी पर हमला, कहा- दलित होने की वजह...

पटना : बिहार सरकार के मंत्री नंदकिशोर राम ने पटना में 10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी आवास को लेकर जारी विवाद के बीच पूर्व...

मुख्यमंत्री ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में विशेष तौर पर बिहार...

पटना : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'मन की बात' कार्यक्रम के आज 134वें एपिसोड के प्रसारण को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने ध्यानपूर्वक सुना। मुख्यमंत्री...

सोन नदी में नहाने के दौरान 4 बालक डूबे, 2 बरामद,...

आरा : भोजपुर जिले के चौरी थाना क्षेत्र के अंधारी गांव स्थित सोन नदी नदी में नहाने के दौरान बालक बालक डूब गए। तब...

CM सम्राट आज भागलपुर दौरे पर, 203 करोड़ की 84 योजनाओं...

भागलपुर : बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज भागलपुर के दौरे पर आ रहे हैं। मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर दोपहर करीब एक बजकर 45 मिनट...

चलती ट्रेन में शराब तस्करों का हाईवोल्टेज ड्रामा, एस्कॉर्ट टीम से...

दानापुर : बक्सर रेलवे स्टेशन पर भागलपुर-दिलदारनगर-दानापुर रूट की ट्रेन संख्या 12336 में शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान बड़ा...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img