Commercial Advertisment
Rural Development Department, Patna

Gaya में दबंग चाचा ने भतीजा के जमीन पर जबरन किया कब्जा, कर रहे…

गया: गया में दबंग चाचा के द्वारा अपने ही भतीजे की जमीन पर जबरन कब्ज़ा कर घर बनाने का मामला सामने आया है। मामले में पीड़ित भतीजा ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है साथ ही पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप भी लगाया है। मामला गया के कोतवाली थाना क्षेत्र के एक नंबर गुमटी के पास की है। मामले में पीड़ित भतीजा जमुना प्रसाद ने बताया कि उसके चाचा दीपक लाल मेरे जमीन पर करीब 6 फ़ीट जमीन जबरन कब्ज़ा कर उस पर घर बना रहे हैं। उन्होंने बताया कि जब हमने चाचा को मना करने की कोशिश की तो उन्होंने धमकी दी और मारपीट की कोशिश भी की।

पीड़ित ने बताया कि मामले में जब हमने पुलिस में शिकायत की तो जमीन पर 144 लागू हो गया लेकिन बावजूद उसके वह जमीन पर निर्माण कार्य करवा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब भी हम निर्माण कार्य रोकने की बात करते हैं तो वह गाली गलौज करने लगते हैं और धमकी देते हैं कि हम जमीन नहीं छोड़ेंगे तुम्हे जो करना है कर लो। उन्होंने कहा कि जब भी पुलिस को शिकायत करते हैं, पुलिस आ कर समझाती है और चली जाती है लेकिन कोई कार्रवाई नहीं कर रही। जिसकी वजह से दबंग आरोपी उक्त जमीन पर जबरन निर्माण कार्य करवा रहा है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें- पूर्व सीएम राबड़ी देवी का केंद्रीय मंत्री ललन सिंह पर तीखा वार, कहा- उनके नेता नीतीश कुमार हमेशा महिलाओं का करते हैं अपमान…

गया से आशीष कुमार की रिपोर्ट

Gaya Gaya Gaya

Gaya

Commercial Advertisment
Rural Development Department, Patna

Patna Chhath Puja Preparation: छठ से पहले पटना नगर निगम अलर्ट,...

Patna Chhath Puja Preparation: दीपावली और छठ पूजा को लेकर राजधानी पटना में नगर निगम ने तैयारियां तेज कर दी हैं। त्योहारों के दौरान शहर...

Bihar Gad Management Policy: बिहार कैबिनेट के फैसले से गाद प्रबंधन...

Bihar Gad Management Policy, पटना: बिहार में गंगा समेत अन्य नदियों में जमा हो रही गाद की समस्या से निपटने के लिए राज्य सरकार...

Bihar E-Cabinet System: बिहार में अब डिजिटल होगी मंत्रिमंडल की कार्यप्रणाली,...

Bihar E-Cabinet System, पटना: बिहार में सरकारी कामकाज को आधुनिक और तकनीक आधारित बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने एक अहम पहल की...