खगड़िया जिले में जदयू मीडिया सेल अध्यक्ष की दबंगई, दुकान में घुसकर युवक की पिटाई का वीडियो हुआ वायरल

खगड़िया जिले में जदयू मीडिया सेल अध्यक्ष की दबंगई, दुकान में घुसकर युवक की पिटाई का वीडियो हुआ वायरल

खगड़िया : जिले के अलौली प्रखंड अंतर्गत हरिपुर पंचायत में जदयू मीडिया सेल के बिहार प्रदेश अध्यक्ष मनीष कुमार मंडल की कथित दबंगई का मामला सामने आया है। आरोप है कि वे सत्ता के रौब में एक स्थानीय दुकान में घुसकर खुलेआम धमकी और दादागिरी करने लगे।

सत्ता का रौब की गुंडागर्दी, स्थानीय लोगों ने लगाया आरोप

स्थानीय लोगों का कहना है कि राजनीतिक पद और सत्ताधारी दल से जुड़ाव का हवाला देकर डराने की कोशिश की गई, मानो कानून उनके लिए कोई मायने ही नहीं रखता। सवाल यह है कि जब सत्ताधारी दल के पदाधिकारी ही इस तरह का व्यवहार करेंगे, तो आम आदमी न्याय की उम्मीद किससे करे?

यह घटना न केवल कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है, बल्कि यह भी दिखाती है कि कैसे “सरकार अपनी है” का नारा कुछ लोगों के लिए गुंडागर्दी का लाइसेंस बनता जा रहा है। पहले भी हरिपुर हाईस्कूल के प्रधानाचार्य के साथ मारपीट कर चुका है। आरोपित पर पूर्व में भी कई मामला पहले से दर्ज होने की बात कही जा रही है।

ये भी पढ़े : आईपीआरडी मंत्री विजय चौधरी का विभागीय समीक्षा बैठक में निर्देश, सात निश्चय-3 का प्रभावी ढंग से हो प्रचार

Bihar Development Plans: बिहार में विकास योजनाओं की समीक्षा, किसान रजिस्ट्री...

Bihar Development Plans: बिहार के मुख्य सचिव श्री प्रत्यय अमृत ने मंगलवार को विभिन्न विभागों की महत्वपूर्ण योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। बैठक...

Jairam Mahto Viral Audio: जयराम महतो के कथित ऑडियो पर पुलिस...

Jairam Mahto Viral Audio: डुमरी विधायक जयराम महतो के थाना प्रभारी के खिलाफ कथित तौर पर अपशब्द कहे जाने वाले ऑडियो के वायरल होने...

Bihar PMFME Best State Award: PMFME में बिहार का शानदार प्रदर्शन,...

Bihar PMFME Best State Award: प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्यम उन्नयन योजना (PMFME) के तहत सर्वाधिक संख्या में स्वीकृतियां प्राप्त करने के लिए बिहार...