Commercial Advertisment

तेजस्वी पर बरसे ललन सिंह, एमएलसी चुनाव में राजद की जीत को बताया हास्यास्पद

बाढ़ : तेजस्वी पर बरसे ललन सिंह, एमएलसी चुनाव में राजद की जीत को बताया हास्यास्पद- जनता दल यू के

राष्ट्रीय अध्यक्ष और मुंगेर सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने

एमएलसी प्रत्याशी के चुनावी सभा में कहा कि राजद के कर्ता-धर्ता तेजस्वी यादव सनक गए हैं.

उनके द्वारा एमएलसी के सभी सीटों पर कब्जा करने की बात हास्यास्पद है.

ललन सिंह बाढ़ के सवेरा हॉल में पटना स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन चुनाव 2022 के

एनडीए समर्थित उम्मीदवार बाल्मीकि सिंह के पक्ष में आयोजित सभा में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे.

इस दौरान उन्होंने कहा कि राज्य में विकास पूरी गति से चल रहा है.

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में राज्य हर क्षेत्र में सफलता हासिल कर रहा है. पंचायत राज से लेकर विधि-व्यवस्था तक की स्थिति काफी बेहतर हो चुकी है. इस मौके पर भाजपा विधायक ज्ञानेंद्र कुमार सिंह ज्ञानू ने कहा है कि कार्यकर्ता एकजुट होकर एनडीए प्रत्याशी का समर्थन करें.

मौके पर एनडीए प्रत्याशी बाल्मीकि सिंह के अलावा सांसद चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी, एमएलसी नीरज कुमार, भाजपा जिला अध्यक्ष डॉक्टर सियाराम सिंह, पूर्व विधायक रणविजय सिंह, इरशाद उल्लाह, अशोक चंद्रवंशी, सुभाष रंजन रमन मुखिया मनोज राम आदि मौजूद रहे.

मुख्यमंत्री नीतीश ने बख्तियारपुर में किया जन संवाद

cm nithish 22Scope News

बाढ़ : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का बख्तियारपुर प्रखंड सीमा क्षेत्र के बहादुरपुर, रुकनपुरा, सैदपुर, बेनीपुर, ग्यासपुर, बिधिपुर, लक्ष्मीपुर, करौटा धर्मशाला, मुगलपुरा, चंपापुर, बरियारपुर एवं रवाईच गांव के पास ग्रामीण द्वारा स्वागत एवं अभिनंदन किया गया. इस अवसर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने राजनीतिक जीवन के पुराने साथियों का हालचाल जाना और उनसे मुलाकात की. मुख्यमंत्री ने कहा कि यहां आकर आप लोगों से मिलकर बहुत खुशी हुई है. आपने मुझे बहुत स्नेह दिया है जिसे वह भुला नहीं सकते. कई जगहों पर मुख्यमंत्री को फूल-मालाओं से स्वागत किया गया. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बख्तियारपुर के शीलभद्र याजी सभा कक्ष में पहुंचे. जहां उन्होंने कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और उनके समस्याओं को जाना. कई कार्यकर्ताओं ने लिखित आवेदन भी दिया.

रिपोर्ट : अनिल

तेजस्वी नीतीश मुलाकात पर चिराग का तंज, कहा सीएम की कुर्सी बचाने के लिए बना रहे हैं रणनीति

Bihar Home Department Review Meeting: बिहार गृह विभाग में लंबित मामलों...

Bihar Home Department Review Meeting, पटना: बिहार के गृह विभाग में लंबित सरकारी मामलों के निष्पादन को लेकर प्रधान सचिव पंकज कुमार ने सख्त...

Muzaffarpur Gas Pipeline Blast: मुजफ्फरपुर के गोबरसही में गैस पाइपलाइन फटने...

Muzaffarpur Gas Pipeline Blast: बिहार के मुजफ्फरपुर स्थित गोबरसही इलाके में भूमिगत गैस पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने से सोमवार को बड़ा हादसा हो गया। सड़क...

Patna Flight Cancelled: पटना से बेंगलुरु जाने वाले यात्री ध्यान दें!...

Patna Flight Cancelled: नवंबर में पटना और बेंगलुरु के बीच हवाई यात्रा की योजना बना रहे यात्रियों के लिए जरूरी खबर है। एयर इंडिया एक्सप्रेस...