गिरिडीह में कांग्रेस कार्यालय का उद्घाटन: इरफान अंसारी बोले- जनता के चंदे से बना यह ऑफिस, भाजपा ने बंदूक के दम पर खोला अपना कार्यालय

गिरिडीह: जिले में कांग्रेस पार्टी ने मंगलवार को अपने नए जिला कार्यालय का भव्य उद्घाटन किया। इस अवसर पर प्रदेश सरकार के मंत्री और कांग्रेस विधायक डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि यह कार्यालय जनता के सहयोग और चंदे से बनाया गया है। उन्होंने इसे “जनता के लिए संघर्ष और समाधान का केंद्र” बताया।

गिरिडीह में डॉ. अंसारी ने उद्घाटन के मौके पर खुद कार्यकर्ताओं के लिए खाना परोसा और कहा, “यह कार्यालय सिर्फ एक भवन नहीं, बल्कि आदिवासी, दलित, ओबीसी, अल्पसंख्यक और गरीब तबके की आवाज़ बनेगा। यहां नेता, मंत्री, विधायक आम जनता की समस्याएं सुनेंगे और समाधान करेंगे।”

अपने संबोधन में उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर भी तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा, “कांग्रेस ने यह कार्यालय जनता से चंदा लेकर बनाया है, जबकि भाजपा ने अपने कार्यालय आदिवासियों को बेदखल कर और डर के माहौल में बनाए हैं। एक ओर लोकतंत्र की ताकत है, तो दूसरी ओर बंदूक की नोक पर सत्ता हासिल करने की कोशिश।”

कार्यक्रम में कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे, जिनमें के. राजू सहित पार्टी के ज़िला और राज्य स्तर के कार्यकर्ता शामिल थे। बारिश के बीच कार्यक्रम के आयोजन को शुभ संकेत मानते हुए कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखा गया।

इरफान अंसारी ने यह भी घोषणा की कि वे स्वयं नियमित रूप से इस कार्यालय में उपस्थित रहेंगे और जनता से संवाद करेंगे। साथ ही यहां समय-समय पर जनसुनवाई और विशेष शिविरों का आयोजन किया जाएगा।

DD Bar हत्याकांड में बड़ा अपडेट! राजस्थान से गिरफ्तार हुए भाजपा...

DD Bar Murder Case Neeraj Singh Arrest: जमशेदपुर के हाई-प्रोफाइल DD बार मर्डर केस में एक बड़ी खबर सामने आई है। सूत्रों के मुताबिक,...

Jharkhand Industrial Policy 2026: निवेश बढ़ाने के लिए सरकार लाई नई...

Jharkhand Industrial Policy 2026: झारखंड सरकार ने राज्य में निवेश और औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने के मकसद से 'औद्योगिक और निवेश प्रोत्साहन नीति-2026'...

Dumka Skill Centre Food Poisoning: दुमका में जहरीला खाना खाने से...

Dumka Skill Centre Food Poisoning: दुमका ज़िले के मसालिया एजुकेशन ब्लॉक के तहत सपचाला पंचायत में ITI बिल्डिंग में स्थित दीनदयाल कौशल केंद्र में...