Giridih में कांग्रेस के नए जिला कार्यालय का उद्घाटन, प्रदेश प्रभारी के. राजू समेत कई नेता हुए शामिल

Giridih : गिरिडीह जिले में भारी बारिश के बीच जिला कांग्रेस कमिटी के नवनिर्मित कार्यालय भवन का भव्य उद्घाटन किया गया। इस मौके पर कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी के. राजू, प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, विधायक श्वेता सिंह, पूर्व विधायक जयप्रकाश भाई पटेल समेत कई वरिष्ठ कांग्रेसी नेता उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें- Breaking : कांग्रेस विधायक दल की अहम बैठक आज, संगठन में असंतोष के संकेत! 

Giridih : जनता की समस्याओं के समाधान का केंद्र बनेगा-के राजू

Giridih में प्रदेश अध्यक्ष समेत कई नेता रहे मौजूद
Giridih में प्रदेश अध्यक्ष समेत कई नेता रहे मौजूद

उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए प्रदेश प्रभारी के. राजू ने कहा कि यह सिर्फ एक राजनीतिक कार्यालय नहीं, बल्कि जनता की समस्याओं के समाधान का केंद्र बनेगा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी स्वयं राज्य में कांग्रेस को मजबूत करने के लिए गंभीर प्रयास कर रहे हैं। यह कार्यालय गिरिडीह में पार्टी के लिए नई ऊर्जा का संचार करेगा और जनता का भरोसा कांग्रेस पर और मजबूत होगा।

ये भी पढ़ें- Dhanbad Breaking : झरिया में दो समुदायों के बीच हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे, 8 घायल… 

76 1 22Scope News

वहीं प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने इसे गुरु पूर्णिमा पर पार्टी के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि कभी गिरिडीह जिले में कांग्रेस के विधायक हुआ करते थे, लेकिन कुछ कमजोरियों के चलते पार्टी को गठबंधन की राजनीति करनी पड़ी। अब संगठन फिर से सक्रिय हो रहा है और बहुत जल्द कांग्रेस की स्थिति मजबूत होगी।

ये भी पढ़ें- Hazaribagh : हजारीबाग को मिला सावन स्पेशल ट्रेन, सांसद मनीष जायसवाल ने मोदी सरकार का जताया आभार 

भाजपा ने जामताड़ा में आदिवासियों को बेदखल कर कार्यालय बनाया-इरफान अंसारी

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने कार्यालय को स्वर्गीय प्रधानमंत्री राजीव गांधी को समर्पित बताते हुए कहा कि यह जनता से जुड़ा कार्यालय है। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा ने जामताड़ा में आदिवासियों को बेदखल कर कार्यालय बनाया, जबकि कांग्रेस ने चंदा जुटाकर यह कार्यालय खड़ा किया है। उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को आदिवासियों का सच्चा हितैषी बताया।

ये भी पढ़ें- Hazaribagh : सांसद तीर्थ दर्शन महाअभियान: पेटो से तीसरा जत्था वाराणसी, प्रयागराज, अयोध्या और विंध्याचल के लिए हुआ रवाना 

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष धनंजय सिंह, सतीश केडिया, अजय सिन्हा, उपेंद्र सिंह समेत बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

नमन नवनीत की रिपोर्ट–

ये भी जरुर पढ़ें====

Breaking : विधायक जयराम महतो पर महिला ने लगाया अभद्र टिप्पणी का आरोप, अरगोड़ा थाने में केस दर्ज 

Dhanbad : शराब दुकानों के सेल्समैन का फूटा गुस्सा, कर्मियों ने दे डाली ये चेतावनी… 

Purnia Massacre : डायन बता कर पूरे परिवार को ज़िंदा जलाया, भड़के बंधु तिर्की कहा-मानवता का नरसंहार हो उच्चस्तरीय जांच…

Garhwa : महुआ चुनने गई, शव बनकर लौटी महिला, आठ दिन में चार की मौत… 

Breaking : राहुल गांधी ने जाना शिबू सोरेन का हाल, हेमंत सोरेन से भी मिले… 

Deoghar में भारत बंद का असर, श्रम संहिताओं के विरोध में ट्रेड यूनियनों का जुलूस और प्रदर्शन… 

Lohardaga : भारत बंद को ट्रेड यूनियन संघ ने दिया समर्थन, चुनाव आयोग के खिलाफ जमकर नारेबाजी 

 

Patna Sweet Shop Raid: पटना में मिल्क केक और पेड़े पर...

Patna Sweet Shop Raid: त्योहारों के मौसम में लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए बिहार के खाद्य संरक्षा विभाग...

ONGC Bokaro Health Camp: कोडरमा के गांधी उच्च विद्यालय में ONGC...

ONGC Bokaro Health Camp: सामुदायिक स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ओएनजीसी (ONGC) बोकारो की एचएसई, चिकित्सा और सीएसआर टीम ने 12...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार में 125 यूनिट मुफ्त बिजली...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल में देश और...