सिडनी में पहले ही दिन सिमटी भारतीय पारी, आस्ट्रेलिया की बैटिंग शुरू

डिजिटल डेस्क : सिडनी में पहले ही दिन सिमटी भारतीय पारी, आस्ट्रेलिया की बैटिंग शुरू। सिडनी में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच शुरू हुए पांचवें एवं आखिरी टेस्ट मैच के पहले ही दिन भारतीय पारी लड़खड़ाते हुए सिमट गई।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत की पहली पारी 185 रन पर सिमट गई। भारतीय टीम 72.2 ओवर ही खेल सकी। टीम के लिए ऋषभ पंत ने सबसे ज्यादा 40 रन बनाए। भारत को पहली पारी में ऑलआउट करने के बाद ऑस्ट्रेलिया की पारी शुरू हो गई है।

आस्ट्रेलिया के उस्मान ख्वाजा पहले ही ओवर में हुए चोटिल

सिडनी टेस्ट में भारत की पहली पारी के सिमटने के बाद ऑस्ट्रेलिया की इनिंग शुरू हो चुकी है। जसप्रीत बुमराह ने पहले ही ओवर में उस्मान ख्वाजा को चोट पहुंचाई। उनकी गेंद पर ख्वाजा के हाथों की उंगलियों में चोट आई। उसके बाद फील्ड पर फीजियो को आना पड़ा। उंगलियों में बैंडेड लगाने के बाद ख्वाजा फिर से बल्लेबाजी करने लगे।

सिडनी की पहली पारी में भी नहीं चले विराट कोहली।
सिडनी की पहली पारी में भी नहीं चले विराट कोहली।

पहले ही सस्ते में सिमटी भारतीय पारी में केवल ऋषभ पंत ने सबसे ज्यादा 40 रन बनाए

भारतीय टीम सिडनी टेस्ट की पहली पारी में 185 रन पर ऑलआउट हो गई। भारत का आखिरी विकेट जसप्रीत बुमराह के तौर पर गिरा, जो कि 17 गेंदों में 22 रन बनाकर आउट हुए। भारत की ओर से किसी बल्लेबाज ने अर्धशतक नहीं लगाया।

भारतीय टीम 72.2 ओवर ही खेल सकी। टीम के लिए ऋषभ पंत ने सबसे ज्यादा 40 रन बनाए। इसके अलावा रवींद्र जडेजा ने 26 रन, कप्तान जसप्रीत बुमराह ने 22 रन, शुभमन गिल 20 रन, विराट कोहली 17 रन और यशस्वी जायसवाल 10 रन बना सके।

सिडनी टेस्ट के पहले दिन का दृश्य
सिडनी टेस्ट के पहले दिन का दृश्य

दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके टीम इंडिया के आधे बल्लेबाज, एक-एक गिरते रहे विकेट…

बाकी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके। केएल राहुल चार रन, प्रसिद्ध कृष्णा तीन रन और मोहम्मद सिराज तीन रन बना सके। नीतीश रेड्डी खाता नहीं खोल सके। ऑस्ट्रेलिया की ओर से स्कॉट बोलैंड ने चार विकेट झटके, जबकि मिचेल स्टार्क को तीन विकेट मिले। पैट कमिंस ने दो विकेट लिया, जबकि नाथन लियोन को एक विकेट मिला।

भारत को 148 के स्कोर पर आठवां झटका लगा। वॉशिंगटन सुंदर को विकेट के पीछे कैच आउट दिया गया। हालांकि, ऑनफील्ड अंपायर ने उन्हें नॉटआउट दिया। इसके बाद तीसरे अंपायर ने फैसला बदलते हुए सुंदर को आउट दिया। स्निकोमीटर को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है।

Champions of Care: अनंत अंबानी की नई मुहिम, हर साल 20...

 अनंत अंबानी ने वनतारा के तहत Champions of Care मुहिम शुरू की है। 50 से ज्यादा संगठन जुड़ेंगे और हर साल 20 लाख जानवरों...

Bihar Eco Tourism: बिहार में ईको टूरिज्म को मिलेगी नई रफ्तार,...

Bihar Eco Tourism, पटना: मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में सोमवार को लोक सेवक आवास स्थित ‘संकल्प’ सभागार में पर्यावरण, वन एवं जलवायु...

Bihar Flood Relief: बिहार बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए 10...

Bihar Flood Relief, पटना: बिहार में आई बाढ़ से प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए बिहार राज्य भवन निर्माण निगम लिमिटेड ने मुख्यमंत्री राहत...