रिम्स निदेशक के लिए हुआ साक्षात्कार

रांची. रिम्स में स्थायी निदेशक की नियुक्ति के लिए सोमवार को साक्षात्कार लिया गया. इसमें 12 डॉक्टर शामिल हुए. साक्षात्कार में रिम्स के पांच डॉक्टर प्रभारी निदेशक डॉ राजीव कुमार गुप्ता, अधीक्षक डॉ हिरेंद्र बिरुआ, न्यूरो सर्जरी के विभागाध्यक्ष डॉ सीबी सहाय, मेडिसिन के प्रोफेसर डॉ सीबी शर्मा व सर्जरी विभाग के प्रोफेसर डॉ पंकज बोदरा शामिल हुए.

वहीं, एमजीएम से डॉ सरकार, दुमका मेडिकल कॉलेज से डॉ चौधरी, एसजीपीजीआइ के ट्रॉमा सेंटर इंचार्ज डॉ रामकुमार, डॉ संजीव टुडू, एम्स भटिंडा से डॉ राम समुझ और एम्स देवघर से डॉ विनिता लाल शामिल हुए.

साक्षात्कार देने वाले अभ्यर्थियों से रिम्स की समस्या और उसकी बेहतरी से संबंधित सवाल पूछे गये. रिम्स के डॉक्टरों से भी पूछा गया कि रिम्स में सुधार के लिए आपके पास क्या-क्या विजन है.

अभ्यर्थियों ने अपने-अपने हिसाब से प्रश्नों का जवाब दिया. साक्षात्कार में चीफ सेक्रेट्री, एडिशनल चीफ सेक्रेट्री, रांची आइआइएम के निदेशक, एम्स दिल्ली के निदेशक और एसजीपीजीआइ लखनऊ के निदेशक शामिल थे. अब निदेशक के | चयन पर अंतिम निर्णय मुख्यमंत्री को लेना है.

Apollo Super Speciality OPD Dhanbad: कैलाश हॉस्पिटल धनबाद में अब मिलेगी...

Apollo Super Speciality OPD Dhanbad: धनबाद और आसपास के क्षेत्रों के मरीजों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक नई सुविधा उपलब्ध होने जा...

 Flood Fighting: बिहार में अब तक का सबसे अधिक गंगा जलस्तर,...

Flood Fighting पटना: बिहार में गंगा नदी के जलस्तर में इस साल रिकॉर्ड बढ़ोतरी के बावजूद बाढ़ की स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है। जल...

Irfan Ansari on Sudivya Kumar Sonu Death: ‘मैंने अपना भाई खो...

Irfan Ansari on Sudivya Kumar Sonu Death: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी धनबाद के असर्फी अस्पताल में इलाजरत अपने एक रिश्तेदार से मिलने...