हर परिस्थिति में किसानों के साथ खड़ी है Double Engine की सरकार, सभी डीएम कर रहे हैं…

आपदा और अवसर दोनों परिस्थितियों में किसानों के साथ खड़ी Double Engine सरकार। जिलों से प्राप्त फसल क्षति प्रतिवेदन के मूल्यांकन के आधार पर त्वरित कदम उठाएगी सरकार। किसी भी परिस्थिति में किसानों को प्रभावित नहीं होने देगी सरकार। उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा आँधी और असमय वर्षा के कारण फसलों की क्षति का आकलन जल्द सुनिश्चित करें पदाधिकारी

पटना: उप मुख्यमंत्री-सह-कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि हाल के दिनों में प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में आये आँधी व असमय वर्षापात के कारण किसानों की फसलों को क्षति पहुँचने की संभावना है। सभी जिलों से प्राप्त प्रतिवेदन के आधार पर सरकार स्थिति का गहनता से मूल्यांकन कर रही है और आवश्यक राहत एवं सहायता कार्यों की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। आपदा और अवसर दोनों समय में राज्य के किसानों के साथ हम खड़े हैं। किसी भी स्थिति में हम अपने अन्नदाताओं का अहित नहीं होने देंगे। Double Engine Double Engine Double Engine Double Engine 

विजय सिन्हा ने कहा कि जिलों में व्यापक स्तर पर खेतों में खड़ी फसलों का तेज हवा और भारी वर्षा के कारण प्रभावित होने की संभावना व्यक्त की गई है जिससे किसानों को आर्थिक नुकसान हो सकता है। आँधी एवं वर्षापात से गेहूँ, गर्मा मूंग, उड़द, तिल, मक्का, मुंगफली, पान, अरहर, केला, प्याज समेत कई उद्यानिक फसलों के प्रभावित होने की भी संभावना है। इनमे से कई फसलें कटाई के बिल्कुल निकट थीं जिससे किसानों को अधिक नुकसान होने की आशंका है।

यह भी पढ़ें – PK की रैली: खोदा पहाड़ निकली चुहिया वाली बात हो गई

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने सभी जिला पदाधिकारियों को निर्देश दिया है कि भौतिक सत्यापन कर वास्तविक फसल क्षति का तत्काल आकलन करें। जिला पदाधिकारियों के स्तर से क्षति प्रतिवेदन प्राप्त होने पर प्रभावित किसानों को आवश्यक सहायता देने की कार्रवाई त्वरित गति से की जाएगी। उन्होंने कहा कि सभी जिला कृषि पदाधिकारियों को भी निर्देश दिया गया है कि वे प्रभावित क्षेत्रों का त्वरित सर्वेक्षण करें और नुकसान का विस्तृत आकलन कर मुख्यालय को शीघ्र सूचित करें। इसके आधार पर सरकार किसानों के लिए मुआवजा एवं अन्य सहायता की व्यवस्था करेगी।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सक्षम नेतृत्व में राज्य की सरकार किसानों को हर संभव सहायता पहुँचायेगी। उन्होंने कहा कि किसान हमारे अन्नदाता हैं और उनकी हर समस्या सरकार के लिए गंभीर सरोकार का विषय है। राज्य सरकार प्रभावित किसानों को पर्याप्त राहत पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। सरकार की प्राथमिकता है कि किसानों को उनके नुकसान का उचित मुआवजा मिले। Double Engine Double Engine

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-   Bihar में दूसरी बार महिला कबड्डी विश्व कप का आयोजन, MOU किया गया साइन

Saffrn

Trending News

Bihar Museum Summer Camp: 300 बच्चों ने सीखी Creative Writing और...

बिहार संग्रहालय के समर कैंप में 300 बच्चों ने टेराकोटा, कहानी लेखन और मास्क मेकिंग का प्रशिक्षण लिया। समापन समारोह में प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र...

Vikramshila Bridge Update: रिकॉर्ड समय में बने चार Bailey Bridge का...

भागलपुर के विक्रमशिला सेतु पर रिकॉर्ड समय में बने चार बेली ब्रिजों का उद्घाटन किया गया। पथ निर्माण मंत्री ने कहा कि सुरक्षित और...

Bihar Economy Summit: GTRi 6.0 में वित्त, निवेश और FinTech पर...

पटना में आयोजित GTRi 6.0 सम्मेलन में देश के प्रमुख वित्तीय, तकनीकी और नीति विशेषज्ञों ने बिहार की अर्थव्यवस्था, निवेश और फिनटेक संभावनाओं पर...

INDI गठबंधन की बैठक पर मंत्री श्रवण का तंज, कहा- करते...

पटना : बिहार सरकार के सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री व जनता दल यूनाइटेड (JDU) के वरिष्ठ नेता श्रवण कुमार ने कल यानी आठ जून...

मोबाइल लुटेरा गिरोह का सदस्य हथियार के साथ गिरफ्तार

बांका : बांका जिले के अमरपुर थाना की पुलिस ने एक मोबाइल लुटेरा गिरोह के सदस्य को एक देशी पिस्तौल, तीन जिंदा कारतूस, एक...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img