JDU नेता ही उड़ा रहे शराबबंदी की धज्जियां, कटिहार में जिला महासचिव…

क़टिहार: बिहार में पूर्ण शराबबंदी है बावजूद इसके अवैध रूप से शराब का कारोबार धड़ल्ले से किया जाता है। हालांकि पुलिस अवैध शराब कारोबार पर अंकुश लगाने की कोशिश जरुर कर रही है। इसके साथ ही सत्ताधारी दल JDU मुख्यमंत्री के नशामुक्त बिहार के सपना को साकार करने बात तो करते हैं लेकिन अक्सर पार्टी के नेता शराब के नशे में टुन्न पाए जाते हैं। एक बार फिर ऐसा ही देखने को मिला कटिहार में जहां पुलिस ने JDU के जिला महासचिव को शराब पी कर हंगामा करने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़ें – VIP प्रमुख ने लांच किया पार्टी का थीम सॉंग, कहा ‘MLA या मंत्री बनने नहीं आया मुंबई से’

मामला मनिहारी थाना क्षेत्र का है जहां शनिवार की रात मनिहारी नगर परिषद के वार्ड संख्या 2 का है जहां एक शादी समारोह के दौरान JDU जिला महासचिव शराब पी कर हंगामा कर रहे थे। स्थानीय लोगों ने हंगामा की सूचना पुलिस को दे दी जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर जदयू जिला महासचिव को गिरफ्तार कर ली। मेडिकल जांच में शराब पीने की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने मद्य निषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-  भले गोली खायेंगे पर अपनी जमीन नहीं देंगे, नौबतपुर में बियाडा के जमीन अधिग्रहण का किसानों ने किया विरोध

कटिहार से रतन कुमार की रिपोर्ट

LN Mishra 1 22Scope News

JDU News Bihar: JDU में दो नए चेहरों की एंट्री, श्रवण...

JDU News Bihar, पटना: जनता दल यूनाइटेड (जदयू) में मंगलवार को समाजसेवी विनोद कुमार और दीपक कुमार शामिल हुए। पटना में ग्रामीण विकास एवं...

BMSICL 30 Crore CM Relief Fund: बिहार बाढ़ पीड़ितों की मदद...

BMSICL 30 Crore CM Relief Fund, पटना: बिहार में आई बाढ़ से प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए बिहार मेडिकल सर्विसेज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर कॉरपोरेशन...

Bihar Sports AI: AI से बदलेगा बिहार में खिलाड़ियों के चयन...

Bihar Sports AI, पटना: बिहार में खेल प्रतिभाओं की पहचान और खिलाड़ियों के प्रदर्शन को वैज्ञानिक तरीके से बेहतर बनाने की दिशा में एक...