Jharkhand Election Result: बोरियो से धनंजय सोरेन ने लोबिन हेंब्रम को इतने वोटों से हराया

Jharkhand Election Result: झारखंड विधानसभा चुनाव की काउंटिंग (Jharkhand Election Result) जारी है। वहीं बोरियो विधानसभा सीट पर चुनाव परिणाम आ गया है। यहां से जेएमएम उम्मीदवार धनंजय सोरेन ने बीजेपी उम्मीदवार लोबिन हेंब्रम को 19273 वोटों से हरा दिया है।

Jharkhand Election Result: बोरियो विधानसभा सीट

बोरियो विधानसभा सीट पर दूसरे चरण में मतदान हुआ था। यहां मुख्य रूप से इंडिया ब्लॉक की ओर से जेएमएम उम्मीदवार धनंजय सोरेन और एनडीए की ओर से बीजेपी उम्मीदवार लोबिन हेंब्रम के बीच मुकाबला हुआ। इस सीट पर 2019 के विधानसभा चुनाव में लोबिन हेंब्रम ने जेएमएम से चुनाव लड़ा था और उन्होंने बीजेपी उम्मीदवार सूर्य नारायण हंसदा को हराया था। हालांकि इस साल विधानसभा चुनाव से कुछ महीनों पहले जेएमएम ने पार्टी विरोधी गतिविधियों का आरोप लगाकर लोबिन हेंब्रम को पार्टी से निकाल दिया था। इसके बाद उन्होंने बीजेपी का दामन थाम लिया था।

बता दें कि, झारखंड में दो चरणों में विधानसभा का चुनाव हुआ था। पहले चरण की वोटिंग 13 नवंबर को हुई थी। इसमें 43 सीटों पर मतदान हुआ था। इस चरण में 64 प्रतिशत से अधिक वोटिंग हुई थी। सबसे ज्यादा बहरागोड़ा और सबसे कम रांची में मतदान हुआ था। वहीं दूसरे चरण की वोटिंग 20 नवंबर को हुई थी। इसमें 38 सीटों पर मतदान हुआ था। दूसरे चरण में 68 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ था, जो पहले चरण में हुए मतदान से अधिक था। दूसरे चरण में सबसे अधिक मतदान महेशपुर में हुआ था, जबकि सबसे कम बोकारो में वोटिंग हुई थी। झारखंड में कुल 81 सीटों पर 67.74 प्रतिशत मतदान हुआ था।

Bokaro Chas Woman Loot Case: बोकारो में चायपत्ती बेचने के बहाने...

Bokaro Chas Woman Loot Case: चास थाना क्षेत्र में चायपत्ती बेचने के बहाने घर पहुंचे दो संदिग्धों पर एक बुजुर्ग महिला को झांसे में...

Jio 10th Birthday: जियो के 10वें बर्थडे पर सोशल मीडिया में...

Jio 10th Birthday: जियो के 10 साल पूरे होने पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर अलग ही तरह का जश्न देखने को मिला। कई बड़े...

JPSC JSSC BJP Protest: छात्रों के समर्थन में सड़क पर BJP,...

JPSC JSSC BJP Protest: JPSC और JSSC-CGL भर्ती परीक्षाओं में कथित धांधली तथा छात्र आंदोलन के दौरान छात्रों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की...