Jharkhand Eligibility Test 2025: 18 साल बाद होगी झारखंड पात्रता परीक्षा, जानें आवेदन व परीक्षा डिटेल

Jharkhand Eligibility Test 2025जेपीएससी 18 साल बाद झारखंड पात्रता परीक्षा (JET) लेगा। आवेदन 16 सितंबर से 6 अक्टूबर 2025 तक होंगे। 2404 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर होगी नियुक्ति।


Jharkhand Eligibility Test 2025 रांची: JPSC ने करीब 18 साल बाद झारखंड पात्रता परीक्षा (JET) आयोजित करने का निर्णय लिया है। इससे पहले राज्य में वर्ष 2007 में जेईटी हुई थी, जिसकी जांच सीबीआई कर रही है। इस परीक्षा के जरिए राज्य के विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर की नियुक्ति और पीएचडी में नामांकन होगा।

Jharkhand Eligibility Test 2025: 18 साल बाद होगी झारखंड पात्रता परीक्षा, जानें आवेदन व परीक्षा डिटेल
Jharkhand Eligibility Test 2025: 18 साल बाद होगी झारखंड पात्रता परीक्षा, जानें आवेदन व परीक्षा डिटेल

परीक्षा पैटर्न और नियम

  • परीक्षा ओएमआर शीट पर ली जाएगी।

  • प्रश्न मल्टीपल चॉइस होंगे।

  • प्रथम पत्र: 50 प्रश्न (100 अंक)

  • द्वितीय पत्र: 100 प्रश्न (200 अंक)

  • परीक्षा अवधि: 3 घंटे

  • निगेटिव मार्किंग नहीं होगी।

  • परिणाम: कुल परीक्षार्थियों के लगभग 6% का चयन

  • कोटा: 40% अनारक्षित, 60% आरक्षित।

  • क्वालीफाइंग मार्क्स: अनारक्षित/EWS – 40%, एससी/एसटी/बीसी – 35%।

प्रमुख तथ्य

Jharkhand Eligibility Test 2025 राज्य सरकार ने हाल ही में पारित विश्वविद्यालय सेवा आयोग विधेयक के तहत JET आयोजन की जिम्मेदारी विश्वविद्यालय सेवा आयोग को सौंपी है। यह कानून राज्यपाल की स्वीकृति और गजट प्रकाशन के बाद लागू होगा।


Key Highlights

  • JPSC 18 साल बाद लेगा झारखंड पात्रता परीक्षा (JET)

  • आवेदन 16 सितंबर से 6 अक्टूबर 2025 तक, फीस की अंतिम तिथि 7 अक्टूबर

  • परीक्षा में निगेटिव मार्किंग नहीं, 3 घंटे का समय

  • 43 विषयों में परीक्षा, 2404 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर नियुक्ति होगी

  • क्वालीफाइंग मार्क्स: UR/EWS – 40%, SC/ST/BC – 35%


Jharkhand Eligibility Test 2025 आयोग की अधिसूचना के अनुसार उम्मीदवार 16 सितंबर 2025 से 6 अक्टूबर 2025 (रात 11:45 बजे तक) ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 7 अक्टूबर शाम 5 बजे तक है। वहीं आवेदन सुधार की सुविधा 8 से 10 अक्टूबर 2025 तक उपलब्ध रहेगी।

Thailand Delegation Bihar Tourism: थाईलैंड का 28 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल पहुंचा बिहार,...

Thailand Delegation Bihar Tourism, पटना: बिहार पर्यटन विभाग की ओर से आयोजित फैम टूर ‘लोटस ट्रायंगल—ट्रैवल टू लैंड ऑफ एनलाइटनमेंट’ के तहत थाईलैंड से...

Lav Kush Pratibha Samman Samaroh: पटना में लव-कुश प्रतिभा सम्मान समारोह,...

Lav Kush Pratibha Samman Samaroh, पटना: राजधानी पटना में लव-कुश प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी...

Samrat Chaudhary Developed Bihar: लव-कुश प्रतिभा सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री ने...

Samrat Chaudhary Developed Bihar, पटना: सम्राट अशोक कन्वेंशन केंद्र स्थित बापू सभागार में रविवार को “विकसित बिहार: नींव से निर्माण तक” महामंथन सह लव-कुश...