Jharkhand News: डीजी रेल अनिल पालटा से 1.97 लाख की Fraud, फर्जी लीज एग्रीमेंट बनाकर ठगी का केस दर्ज

झारखंड के डीजी रेल अनिल पालटा और उनके सहयोगियों से 1.97 लाख रुपये की कथित ठगी का मामला सामने आया है। लालपुर थाना में फर्जी लीज एग्रीमेंट के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई।


Jharkhand News रांची: रांची में झारखंड के डीजी रेल अनिल पालटा और उनके दो सहयोगियों से करीब 1.97 लाख रुपये की कथित ठगी का मामला सामने आया है। इस संबंध में बिहार के गया निवासी संजीव कुमार उर्फ विजय क्षेत्री के खिलाफ लालपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। आरोप है कि उसने फर्जी लीज एग्रीमेंट तैयार कर कृषि भूमि के नाम पर पैसे का गबन किया।

Jharkhand News:कृषि भूमि की देखरेख के नाम पर किया कथित गबन

प्राथमिकी के अनुसार, अनिल पालटा ने चास निवासी रवींद्र सिंह मांड, दिलीप कुमार साव और उनके परिजनों के साथ मिलकर पश्चिम बंगाल के पूर्वी वर्द्धमान जिले के इटला गांव में करीब तीन एकड़ कृषि भूमि खरीदी थी। इस भूमि की देखरेख और खेतीबाड़ी की जिम्मेदारी बिहार के गया निवासी संजीव कुमार उर्फ विजय क्षेत्री को सौंपी गई थी। वह समय-समय पर खर्च और आय का लेखा-जोखा उपलब्ध कराता था।

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि अक्टूबर 2025 में आरोपी ने तीन बीघा जमीन को एक वर्ष के लिए 84 हजार रुपये वार्षिक लीज पर देने की जानकारी दी। बाद में भूमि मालिक से सत्यापन कराने पर पता चला कि वास्तविक लीज 60 हजार रुपये वार्षिक पर हुई थी और उन्हें केवल 50 हजार रुपये ही मिले थे। इस मामले में 34 हजार रुपये के गबन का आरोप लगाया गया है।


Key Highlights

  • डीजी रेल अनिल पालटा और उनके सहयोगियों से 1.97 लाख रुपये की कथित ठगी।

  • आरोपी पर फर्जी लीज एग्रीमेंट बनाकर रकम हड़पने का आरोप।

  • पश्चिम बंगाल की कृषि भूमि की देखरेख की जिम्मेदारी आरोपी को सौंपी गई थी।

  • लालपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज, पुलिस ने जांच शुरू की।

  • शिकायत के साथ व्हाट्सएप चैट, भुगतान दस्तावेज और अन्य इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य सौंपे गए।


Jharkhand News:फर्जी एग्रीमेंट बनाकर एक लाख रुपये हड़पने का आरोप

शिकायत के अनुसार, अप्रैल 2026 में आरोपी ने तीन बीघा जमीन को दो वर्ष के लिए एक लाख रुपये में लीज पर देने का दावा करते हुए एग्रीमेंट की प्रति भी भेजी। हालांकि संबंधित भूमि मालिक ने किसी भी तरह के एग्रीमेंट, भुगतान या हस्ताक्षर से इनकार कर दिया। आरोप है कि फर्जी लीज एग्रीमेंट तैयार कर पूरे एक लाख रुपये का गबन किया गया। इसके अलावा पुराने हिसाब में 63,402 रुपये के गबन का भी आरोप लगाया गया है। इस तरह कुल 1,97,402 रुपये की कथित धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया गया है।

Jharkhand News:मोबाइल बंद कर हुआ फरार, पुलिस ने शुरू की जांच

प्राथमिकी में कहा गया है कि 2 जून 2026 को आरोपी अपनी मां की बीमारी का हवाला देकर गांव चला गया और इसके बाद उसने मोबाइल फोन बंद कर लिया। शिकायतकर्ताओं ने पुलिस को व्हाट्सएप चैट, भुगतान से जुड़े दस्तावेज, लेखा-जोखा की प्रतियां और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों का प्रमाण-पत्र भी उपलब्ध कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


Highlights

JPSC Office Raid: क्या JPSC में हुआ बड़ा घोटाला? CID और...

JPSC Office Raid: CID और रांची पुलिस की एक संयुक्त टीम ने मंगलवार को रांची स्थित झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) के दफ़्तर में...

The Pride of Tribe NEIFW 2026: सोहराई कला से गुवाहाटी तक…...

The Pride of Tribe NEIFW 2026: भारत की समृद्ध आदिवासी संस्कृति, पारंपरिक कला और हथकरघा विरासत को राष्ट्रीय पहचान दिलाने की दिशा में 'द...

Chatra Private Guard Murder: चतरा में एसपी आवास के पास गोलीकांड!...

Chatra Private Guard Murder: झारखंड के चतरा ज़िले में पुलिस अधीक्षक (SP) के आवास के पास एक प्राइवेट गार्ड की हत्या के मामले में पुलिस...