झारखंड के शिक्षक मनोज सिंह को मिलेगा राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार

जमशेदपुर: झारखंड के शिक्षक मनोज कुमार सिंह को 5 सितंबर  को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार मिलेगा। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद मनोज कुमार को सम्मानित करेंगे। इसमें देश भर से 44 और झारखंड के एक शिक्षक का चयन किया गया है।

खेल खेल में बच्चों को किस तरह से पढ़ाया जाता है यह जमशेदपुर के शिक्षक  मनोज सिंह से सीखें। मनोज कुमार का पहला पदस्थापन बोड़ाम के प्राथमिक विद्यालय में हुआ। उस वक्त स्कूल के पास अपना भवन भी नहीं था, पेड़ के नीचे स्कूल का संचालन किया जा रहा था   जहां पर शिक्षक मनोज सिंह ने बच्चों को कभी खेत में तो कभी मैदान में तो कभी बाजार में ले जाकर नए-नए तरीके से खेल

 खेल में  पढ़ाना शुरू किया। मनोज सिंह का कहना है कि यह गौरव की बात है अब जिम्मेदारी पहले से ज्यादा बढ़ गई है । कोविड काल में ऑनलाइन पाठ्यक्रमों को उन्होंने रुचिकर बना दिया है, उन्होंने अपने घर के एक कमरे को क्लास रूम में तब्दील कर दिया है। जिसमें व्हाइट बोर्ड के साथ सारे जरूरी डिजिटल उपकरण, कंप्यूटर, कैमरा, ट्राइपॉड स्टैंड, माइक, हेडफोन, बड़ा एलइडी स्क्रीन उपलब्ध है।

इस अवार्ड की सूचना मिलने से पूरे स्कूल में खुशी का माहौल है स्कूल के प्रिंसिपल और साथ ही टीचर काफी खुश नजर आ रहे हैं।

यह खबर शेयर करें
FacebookXTelegram

बिहार के 551 आदर्श विद्यालयों में क्या बदल रहा है? आधुनिक...

पटना: बिहार के मॉडल स्कूलों में अब विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान के साथ खेलकूद, कला, तकनीक और रचनात्मक गतिविधियों में भी आगे बढ़ने के...

सोनपुर में 1,000 करोड़ से बदलेगी बाबा हरिहरनाथ मंदिर की तस्वीर,...

पटना: बिहार के विश्व प्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेले-2026 का रविवार को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने विधिवत उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने सोनपुर...

नालंदा में बनी फिल्म ‘कबीर सर का आखिरी लेसन’ IFFI के...

गोवा: इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया (IFFI) में बिहार की फिल्म इंडस्ट्री को बढ़ावा देने की पहल तेज होती नजर आ रही है। महोत्सव...