Koderma Murder : शांति मोटल रेस्टोरेंट डबल मर्डर केस का खुलासा, 5 गिरफ्तार…

Koderma Murder : कोडरमा के शांति मोटल रेस्टोरेंट में फायरिंग और डबल मर्डर के मामले का पुलिस ने खुलासा कर लिया है। इस मामले में एक नाबालिक को निरुद्ध करते हुए 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने डबल मर्डर में प्रयुक्त पिस्तौल और खोखा भी बरामद किया है।

ये भी पढ़ें- Lohardaga : जान बचाने को भागा पर जान गंवा बैठा युवक, यहां का है मामला…

जबकि घटना को अंजाम देने में प्रयुक्त कार और घटना को अंजाम देने के बाद भागने की नीयत से मंगाए गए बोलेरो को भी पुलिस ने बरामद कर लिया है। पकड़े गए सभी लोग पटना, बेगूसराय और नवादा जिले के रहने वाले हैं।

शराब पीने के दौरान हुई थी घटना

कल रात कोडरमा थाना क्षेत्र के बागीटांड़ में शांति मोटल रेस्टोरेंट में शराब पीने-पिलाने को लेकर होटल संचालक और पकड़े गए युवकों के बीच पैसे के भुगतान को लेकर बकझक हुई थी। जिसके बाद पकड़े गए सभी आरोपी रात तकरीबन 8:30 बजे दोबारा उस रेस्टोरेंट में पहुंचे और दनादन 8 गोली फायरिंग की।

ये भी पढ़ें- Hazaribagh : खून का रिश्ता हुआ तार-तार, बाप-भाई ही निकले हत्यारे…

घटना को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी भाग निकले थे और अपनी कार को सड़क किनारे खड़ी कर जंगल में छिपे थे। इस दौरान आरोपियों ने भागने के लिए दूसरी गाड़ी भी मंगाई थी, लेकिन उससे पहले ही पुलिस इन आरोपियों तक पहुंच गई और सभी को घर दबोचा।

आरोपी पर डकैती और हत्या के मामले पहले से हैं दर्ज

एसपी अनुदीप सिंह ने बताया कि पटना के जलालपुर के रहने वाले दिलखुश सिंह ने फायरिंग की थी और उस पर डकैती और हत्या के मामले भी दर्ज हैं। वही इस मामले में निरुद्ध किए गए नाबालिग के खिलाफ भी वाहन चोरी का मामला दूसरे थाने में दर्ज है। इस मामले में दो और आरोपी फिलहाल पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।

Patna Sweet Shop Raid: पटना में मिल्क केक और पेड़े पर...

Patna Sweet Shop Raid: त्योहारों के मौसम में लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए बिहार के खाद्य संरक्षा विभाग...

ONGC Bokaro Health Camp: कोडरमा के गांधी उच्च विद्यालय में ONGC...

ONGC Bokaro Health Camp: सामुदायिक स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ओएनजीसी (ONGC) बोकारो की एचएसई, चिकित्सा और सीएसआर टीम ने 12...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार में 125 यूनिट मुफ्त बिजली...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल में देश और...