Commercial Advertisment
Rural Development Department, Patna

Kolkata cash scandal: तीनों कांग्रेसी विधायकों को कोलकता हाई कोर्ट से जमानत

Kolkata- कांग्रेसी विधायकों को जमानत – Cash scandal मामले में बंगाल पुलिस के द्वारा गिरफ्तार किये गये कांग्रेस के तीनों विधायक इरफान अंसारी, राजेश कच्छप और विक्सल कोंगारी के साथ कुल पांच आरोपियों को कोलकता हाईकोर्ट से अंतरिम जमानत मिल गयी है.

बता दें कि ये विधायक इरफान अंसारी की गाड़ी से बंगाल पुलिस ने वाहन चेंकिग के दौरान भारी मात्रा में कैश बरामद किया था,

इस गाड़ी पर विधायक इरफान अंसारी के साथ ही विधायक राजेश कच्छप और विक्सल कोंगारी भी सवार थें.

कांग्रेसी विधायकों को जमानत में कई शर्त

बंगाल सरकार ने इस मामले की जांच की जिम्मेवारी बंगाल सीआईडी को सौंप दी थी.

बंगाल सीआईडी ने इस मामले में विधायक इरफान अंसारी के जामताड़ा स्थित आवास पर छापेमारी भी की थी.

साथ ही इस मामले में कांग्रेसी विधायक अनुप सिंह ने रांची के अनगड़ा थाना में प्राथमिकी भी दर्ज करवाया था,

कांग्रेस पार्टी ने कार्रवाई करते हुए तीनों विधायको को पार्टी से सस्पेंड कर दिया था.

इन तीनों पर पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने और हेमंत सरकार को अस्थिर करने का आरोप भी लगा था.

बतलाया जा रहा है कि यह तीनों विधायक विपक्ष के साथ मिलकर सरकार को गिराने की साजिश रच रहे थें.

अब तीनों विधायकों को हाईकोर्ट से जमानत मिल गयी है.

अगले तीन महीनों तक कोलकता छोड़ने पर रोक

कोर्ट ने तीनों विधायकों को जमानत देते हुए कई शर्त भी लगा दिये हैं,

विधायकों को अगले तीन महीनों तक कोलकता से बाहर जाने पर रोक रहेगी,

साथ ही उन्हे अपना पासपोर्ट भी जमा करना होगा.

रिपोर्ट- प्रोजेश

Commercial Advertisment
Rural Development Department, Patna

Patna Chhath Puja Preparation: छठ से पहले पटना नगर निगम अलर्ट,...

Patna Chhath Puja Preparation: दीपावली और छठ पूजा को लेकर राजधानी पटना में नगर निगम ने तैयारियां तेज कर दी हैं। त्योहारों के दौरान शहर...

Bihar Gad Management Policy: बिहार कैबिनेट के फैसले से गाद प्रबंधन...

Bihar Gad Management Policy, पटना: बिहार में गंगा समेत अन्य नदियों में जमा हो रही गाद की समस्या से निपटने के लिए राज्य सरकार...

Bihar E-Cabinet System: बिहार में अब डिजिटल होगी मंत्रिमंडल की कार्यप्रणाली,...

Bihar E-Cabinet System, पटना: बिहार में सरकारी कामकाज को आधुनिक और तकनीक आधारित बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने एक अहम पहल की...