लालू के सिर आज फिर से सजेगा ‘राष्ट्रीय अध्यक्ष का ताज’, 13वीं बार बनेंगे…

पटना : राजधानी पटना के बापू सभागार में आज पांच जुलाई को राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की राष्ट्रीय परिषद की बैठक होने वाली है। इस खास मौके पर पार्टी के संस्थापक और कर्ताधर्ता लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) की 13वीं बार राष्ट्रीय अध्ययक्ष के रूप में ताजपोशी होगी। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय निर्वाचन पदाधिकारी डॉ. रामचंद्र पूर्वे करेंगे। लालू यादव विधायक, सांसद और पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। तेजस्वी यादव को सीएम बनाने के साथ सभी को जीत का मंत्र देंगे। बता दें, लालू यादव ने बीते 23 जून को पार्टी ऑफिस में राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किया था। वहीं, उनके खिलाफ किसी ने नामांकन नहीं किया, जिसके बाद उन्हें निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया है।

Goal 4 22Scope News

कल हुई थी कार्यकारिणी की बैठक

आपको बता दें कि शुक्रवार को राजधानी पटना में राजद की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक हुई थी, जिसकी अध्यक्षता खुद लालू यादव ने की। वहीं आज की परिषद बैठक में उनके छोटे बेटे और प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव समेत पार्टी के तमाम वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता शामिल होंगे। राजद की आज की इस बैठक को आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति से भी जोड़ा जा रहा है।

यह भी देखें :

लालू यादव के नामांकन पर तेजस्वी की प्रतिक्रिया

लालू यादव के नामांकन के बाद विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने बयान देते हुए कहा था कि लालू यादव ने 12 टर्म तक पार्टी का सफल नेतृत्व किया है। उनकी अगुवाई में पार्टी ने सामाजिक न्याय और गरीबों की आवाज को बुलंद किया है। अब 13वीं बार अध्यक्ष बनना पूरे कार्यकर्ता वर्ग के लिए गर्व की बात है।

यह भी पढ़े : Breaking : असदुद्दीन ओवैसी को RJD ने दिखा दिया ठेंगा, कहा- बिहार की सियासत से रहें दूर…

विवेक रंजन की रिपोर्ट

Ranchi News: फर्जी दस्तावेज से 6.36 लाख से अधिक की ठगी,...

 रांची के बरियातू थाना क्षेत्र में फर्जी दस्तावेज के जरिए 6.36 लाख रुपये से अधिक की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने...

Jharkhand Teacher Recruitment Case: मीना कुमारी मामले में 100 अपीलों पर...

 झारखंड शिक्षक नियुक्ति से जुड़े मीना कुमारी मामले में राज्य सरकार और JSSC की करीब 100 अपील याचिकाओं पर 13 अक्टूबर को हाईकोर्ट में...

Jharkhand News: बांग्लादेशी नागरिकों की संदिग्ध गतिविधियों पर पुलिस की नजर,...

 झारखंड में संदिग्ध बांग्लादेशी नागरिकों की आवाजाही को लेकर पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों के एसपी को निगरानी और विस्तृत जानकारी जुटाने का निर्देश...