जमीन विवाद नहीं ले रहा है रुकने का नाम, मारपीट और गोलीबारी में एक की मौत

मोतिहारी : पूर्वी चंपारण में जमीनी विवाद रुकने का नाम नहीं ले रहा है। मधुबन के बाकी गांव में जमीनी विवाद में दो पक्षों के बीच में हुई मारपीट और गोलीबारी में एक की मौत हो गई है। वहीं लगभग आधे दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों का इलाज सदर अस्पताल में किया जा रहा है। बताया जाता है कि प्रेम भगत और रामजी भगत के बीच में घरारी के जमीन को लेकर विवाद था इसके बाद रामजी भगत की तरफ से कई लोग बंदूक लेकर आए और अंधाधुंध गोली चला दी। जिसमें प्रेम भगत की भगिनी मोनिका कुमारी जो परीक्षा देने आई थी उनके गले में गोली लगने से मौत हो गई है।

वहीं प्रेम भगत के साथ-साथ उनके भाई और भतीजे भी के साथ-साथ उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई है। घायलों का इलाज मोतिहारी के सदर अस्पताल में किया जा रहा है। वहीं प्रेम भगत की पत्नी सुनिता देवी ने कहा कि जमीनी विवाद था और लोगों ने गोली चला दी जिसमें एक की मौत हो गई है। वहीं प्रेम भगत के भतीजा कृष्णा कुमारने कहा कि जमीन हड़पने को लेकर हम लोग रोक रहे थे और रामजी भगत की तरफ से लोग आए और गोली चलाने लगे। जिसमें हमारी रिश्तेदार मोनिका कुमारी की मौत हो गई है।

यह भी पढ़े : ललुआ विकास हत्याकांड का खुलासा, दो बदमाश गिरफ्तार, दो की तलाश जारी

यह भी देखें :

सोहराब आलम की रिपोर्ट

Patna Sweet Shop Raid: पटना में मिल्क केक और पेड़े पर...

Patna Sweet Shop Raid: त्योहारों के मौसम में लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए बिहार के खाद्य संरक्षा विभाग...

ONGC Bokaro Health Camp: कोडरमा के गांधी उच्च विद्यालय में ONGC...

ONGC Bokaro Health Camp: सामुदायिक स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ओएनजीसी (ONGC) बोकारो की एचएसई, चिकित्सा और सीएसआर टीम ने 12...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार में 125 यूनिट मुफ्त बिजली...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल में देश और...